UP Amethi Horrific road accident: 6 vehicles collide in fog, 2 dead and 20 injured यूपी में भीषण सड़क हादसा, कोहरे से टकराईं 6 गाड़ियां, 2 की मौत और 20 घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में भीषण सड़क हादसा, कोहरे से टकराईं 6 गाड़ियां, 2 की मौत और 20 घायल

यूपी के अमेठी में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां कोहरे से छह गाड़ियां टकराईं हैं। हादसा इतना भयावह था कि दो ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। 

Tue, 23 Dec 2025 02:47 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में भीषण सड़क हादसा, कोहरे से टकराईं 6 गाड़ियां, 2 की मौत और 20 घायल

यूपी के अमेठी में जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलम स्कूल के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर चार ट्रकें, कार और एक जनरथ बस की आपस में टक्कर हो गई। छह गाड़ियां का हादसा इतना भयावह था कि दो ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए।

घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना लाया गया। जहां 10 घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं 12 घायलों का इलाज सीएचसी मुसाफिरखाना में किया गया, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इनमें से सात लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि तीन का इलाज अभी जारी है।

आठ लोगों को मामूली फ्रैक्चर

डॉक्टरों के अनुसार हादसे में आठ लोगों को मामूली फ्रैक्चर भी आए हैं, जिन्हें नजदीकी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीएचसी मुसाफिरखाना में भर्ती सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह स्वयं सीएचसी पहुंचे और आनन-फानन में सभी घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराई। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से समय पर इलाज संभव हो सका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियां 2 महीने से ठप, जानें कहां अटकी आगे की प्रक्रिया

जिला अस्पताल रेफर किए गए घायल

गंगा सिंह (25) हरदोई, अमित (20) हरदोई, सुरजीत पाठक (35) जानकीपुरम लखनऊ, जीत सिंह (60) पीलीभीत, दलजीत सिंह (18) सीतापुर, आर्य यादव (31) जौनपुर, मनीषा सिंह अलीगंज सेक्टर-8 लखनऊ, संगीता सिंह अलीगंज सेक्टर-8 लखनऊ, राम सहनी (42) हरदोई एवं रामजी यादव (32) हरदोई।

सीएचसी अमेठी भेजे गए घायल

नवनीत तिवारी (46) झारखंड, अशोक मौर्य (40) चंदौली, आकांक्षा (26) अलीगंज लखनऊ, गोविंद कुमार मिश्रा (33) पीलीभीत, प्रमोद तिवारी (28) मिर्जापुर, रोधजो मिश्रा (53) जौनपुर, राकेश सिंह (42) गाजीपुर एवं नीलम यादव (28) जौनपुर।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।