UP Airports Lucknow Varanasi passengers Ruckus on Airport after Indigo Crisis Babatpur 44 flights canceled इंडिगो संकट से यूपी के सभी एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, बाबतपुर की 44 फ्लाइट कैंसिल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इंडिगो संकट से यूपी के सभी एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, बाबतपुर की 44 फ्लाइट कैंसिल

देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की तकनीकी दिक्कत और पायलट तथा क्रू स्टाफ के कार्य बहिष्कार से शुक्रवार को यूपी में भी यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इनमें से वाराणसी आने और जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की सभी 44 उड़ानें रद्द रहीं।

Fri, 5 Dec 2025 12:00 PMSrishti Kunj संवाददाता, लखनऊ/वाराणसी
share
इंडिगो संकट से यूपी के सभी एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, बाबतपुर की 44 फ्लाइट कैंसिल

देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की तकनीकी दिक्कत और पायलट तथा क्रू स्टाफ के कार्य बहिष्कार से शुक्रवार को यूपी में भी यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इनमें से वाराणसी आने और जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की सभी 44 उड़ानें रद्द रहीं। साथ ही लखनऊ एयरपोर्ट पर भी इंडिगो की लगभग सभी फ्लाइट कैंसिल की गई हैं। ऐसे में हजारों यात्री न तो यूपी आ पाए और न यहां से रवाना हो पाए। वहीं, इसी समस्या के कारण एयरपोर्ट पर अटके यात्रियों ने हंगामा किया। एयरलाइंस के अफसरों और सीआईएसएफ के अधिकारियों ने यात्रियों को काफी समझाया लेकिन वे अड़े हुए थे कि किसी भी तरह से उन्हें गंतव्य को भेजा जाए। इस दौरान एयरलाइंस काउंटर पर यात्रियों की भीड़ जुट गई, जबकि एयरपोर्ट का पोर्टिंको भी पूरी तरह यात्रियों से भर गया।

दरअसल, बुधवार से ही यूपी के कई शहरों के जैसे लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या और अन्य आने वाले इंडिगो के कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई और अन्य शहरों के विमान निरस्त हो गए थे। बताया जा रहा है कि डीजीसीए के नए नियमों को लेकर इंडिगो के पायलटों और क्रू स्टाफ में आक्रोश है। इसकी वजह से इन्होंने शुक्रवार को हड़ताल कर दी। इससे दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, खजुराहो, कोलकाता, भुवनेश्वर, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, गाजियाबाद, लखनऊ समेत अन्य महानगरों से आने वाले विमान कैंसिल रहे। इनमें से 22 विमान वाराणसी नहीं पहुंचे। यही विमान इन शहरों को वापस भी जाते हैं। लिहाजा, 44 फ्लाइट कैंसिल होने से इन शहरों को जाने वाले यात्री आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंडिगो की 12 फ्लाइटों समेत 14 उड़ानें निरस्त, कई शहरों का संपर्क टूटा

इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों का कहना है कि मैसेज के माध्यम से यात्रियों को पहले ही सूचना दे दी गई थी। यात्रियों की नाराजगी को देखते हुए एयरलाइंस की ओर से उन्हें शहर स्थित होटलों में ठहराने का प्रबंध किया गया। बसों से यात्रियों को बस होटल भेजा गया। एयरपोर्ट से अन्य शहरों के जाने वाले इंडिगो की विमान निरस्त होने से एयरलाइन्स काउंटर पर यात्रियों की भीड़ जुट गईं है। यात्रि आक्रोशित हो एयरलाइन्स कर्मियों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए आक्रोशित हो हंगामा कर रहे हैं। यात्रियों को समझाने बुझाने का प्रयास सीआईएसएफ के जवान कर रहे हैं लेकिन यात्री मानने को तैयार नहीं है।

निरस्त विमान

इंडिगो एयरलाइन्स ने यूपी से जाने वाले बेगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, खजुराहो, कोलकाता, भुनेश्वर, मुंबई, अहमदाबाद की फ्लाइट कैंलिस की हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।