UP Agra Dalit Girl Kidnapped from outside house Raped at midnight by man in towel तौलिया पहने आधी रात को आया युवक, घर के बाहर सोती दलित बच्ची को अगवा कर किया रेप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

तौलिया पहने आधी रात को आया युवक, घर के बाहर सोती दलित बच्ची को अगवा कर किया रेप

  • आगरा में खेरागढ़ के गांव नगला उदैया में गुरुवार की रात 11 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार की झकझोर देने वाली घटना हुई। बालिका घर के बाहर सो रही थी। गांव का एक युवक उसे गोद में उठाकर ले गया। एक देवस्थान में उसके साथ दुराचार किया।

Sat, 19 April 2025 07:20 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, आगरा
share
तौलिया पहने आधी रात को आया युवक, घर के बाहर सोती दलित बच्ची को अगवा कर किया रेप

आगरा में खेरागढ़ के गांव नगला उदैया में गुरुवार की रात 11 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार की झकझोर देने वाली घटना हुई। बालिका घर के बाहर सो रही थी। गांव का एक युवक उसे गोद में उठाकर ले गया। एक देवस्थान में उसके साथ दुराचार किया। होश आने पर बालिका घर लौटी। उसकी हालत देखकर मां के होश उड़ गए। सुबह यह मामला थाने पहुंचा। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

सोती बच्ची को गोद में उठा ले गया

घटना रात करीब एक बजे की है। बालिका के पिता बाहर गए थे। बालिका घर के बाहर अपनी मौसेरी बहन के साथ सो रही थी। आरोपित ने सिर्फ तौलिया लपेट रखी थी। बालिका को गोद में उठाया और उसे देवस्थान पर ले गया। बालिका गहरी नींद में थी। आरोपित ने देव स्थान में जब उसे चबूतरे पर पटका तब उसकी नींद खुली। वह अपना बचाव नहीं कर पाई। आरोपित ने उसके साथ दुराचार किया। बालिका करीव सवा घंटे बाद बदहवास हालत में घर लौटी। अपनी मां को जगाया। बेटी की हालत देखकर मां के होश उड़ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में हैवानियत! चलती कार में दो बहनों से रेप की कोशिश में एक की मौत

बच्ची की हालत देख मां बुरी तरह घबरा गई। रात को समझ ही नहीं पाई कि उसे क्या करना चाहिए। सुबह बालिका के पिता घर लौटे। जानकारी होने पर बेटी को लेकर खेरागढ़ थाने गए। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। जानकारी पर डीसीपी पश्चिम अतुल शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। बालिका से बातचीत की। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।

घटना से ग्रामीणों में आक्रोश

गांव के घरों में एसी और कूलर नहीं है। गर्मी में बड़ी संख्या में लोग घरों के बाहर चारपाई बिछाकर सोते हैं। घटना ने लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। वे चाहते हैं कि आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

सीसीटीवी से हुई पहचान

आरोपित की उम्र करीब 30 साल है। सीसीटीवी कैमरे में वह बालिका को गोद में उठाकर ले जाते कैद हो गया है। आरोपित की पहचान हो गई है। वह घर नहीं मिला। राजस्थान की तरफ भागा है। तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।