भाजपा के शासन में संक्रमण काल की स्थिति में देश: सुरेंद्र
Unnao News - उन्नाव में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा होली एवं ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने देश की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कमी को लेकर लोगों की समस्याओं का उल्लेख किया। अन्य नेताओं ने गंगा जमुनी तहजीब और जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की।

उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी में होली एवं ईद मिलन समारोह हुआ। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज देश को विश्व युद्ध के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया गया है पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की किल्लतसे लोग जूझ रहे हैं देश संक्रमण काल की स्थिति से गुजर रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह ने कहा कि आज संक्रमण काल की इस दौर में गंगा जमुनी तहजीब को कांग्रेस कार्यकर्ता बनाये हुए हैं। उपाध्यक्ष संगठन चंद्र प्रकाश शुक्ला छुन्ना ने कहा कि कुछ लोगों की करनी और कथनी में खासा अंतर है। पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने कहा कि जनहित के मामलों को लेकर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा का जुझारू तेवर कांग्रेस संगठन को दिनों दिन आगे बढ़ा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन