Uncle lured his own niece to government maternity centre and then committed brutality on her and rape सरकारी जच्चा-बच्चा केंद्र में अपनी ही भतीजी को फुसलाकर ले गया चाचा, फिर की दरिंदगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सरकारी जच्चा-बच्चा केंद्र में अपनी ही भतीजी को फुसलाकर ले गया चाचा, फिर की दरिंदगी

यूपी के देवरिया में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर चाचा ने अपनी सगी भतीजी से ही रेप किया है। सरकारी जच्चा बच्चा केंद्र में अपनी भतीजी को लेकर चाचा ने भतीजी के साथ दरिंदगी की है।

Mon, 24 March 2025 09:10 PMYogesh Yadav मेहरौनाघाट(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम
share
सरकारी जच्चा-बच्चा केंद्र में अपनी ही भतीजी को फुसलाकर ले गया चाचा, फिर की दरिंदगी

यूपी के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के एक गांव में चाचा-भतीजी के रिश्ते को एक युवक ने शर्मसार कर दिया। अपनी भतीजी को सुनसान पड़े स्वास्थ्य विभाग के जच्चा-बच्चा केंद्र में ले जाकर उसने दुष्कर्म किया। जच्चा-बच्चा केंद्र में दुष्कर्म की खबर से हड़कंप मच गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

थाना क्षेत्र एक गांव की युवती 21 मार्च की सुबह नौ बजे कुछ सामान लेने गांव की दुकान पर जा रही थी। रास्ते में उसके सगे चाचा मिस गया। भतीजी को फुसलाकर जच्चा-बच्चा केंद्र के कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंची पीड़िता ने इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी तो उनके पैर तले जमीन ही खिसक गई। दो दिन बाद रविवार को पीड़िता की मां ने लार पुलिस को तहरीर दी। सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी अजय कुमार उर्फ मोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी सुनील कुमार सिंह, सीओ दीपक शुक्ला समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साली के प्यार में जीजा ने दोस्त संग रची खतरनाक साजिश, रुह कंपाने वाली हत्या

आरोपी के पास थी स्वास्थ्य उपकेंद्र की चाबी!

पीड़िता की मां द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक जच्चा-बच्चा केंद्र की चाबी आरोपी के पास ही रहती थी। लार सीएचसी के अधीक्षक बीबी सिंह ने इस आरोप को खारिज किया है। उन्होंने एएनएम के हवाले से बताया कि चाबी आरोपी के पास नहीं, स्टाफ के पास थी। वह जच्चा-बच्चा केंद्र की दीवार फांदकर अंदर गया। हालांकि, यह बात संदेह के घेरे में है। कारण, आरोपी अगर दीवार फांदकर गया भी तो युवती अंदर कैसे पहुंची, यह बड़ा सवाल है। जांच में ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

एएसपी सुनील कुमार सिंह के अनुसार परिवार के सदस्य ने ही युवती के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है। साथ ही केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही अन्य विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।