Uncle convicted of raping a girl in Bareilly gets life imprisonment बरेली में बच्ची से रेप के दोषी चाचा को उम्रकैद की सज़ा, 4 महीने में ही कोर्ट ने सुनाया फैसला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बरेली में बच्ची से रेप के दोषी चाचा को उम्रकैद की सज़ा, 4 महीने में ही कोर्ट ने सुनाया फैसला

बरेली में चार साल से भी कम उम्र की बच्ची से रेप के दोषी को विशेष न्यायाधीश ने सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, कोर्ट ने ये फैसला चार महीने के भीतर सुनाया है। दोषी रिश्ते में पीड़िता का चाचा लगता है।

Tue, 11 Feb 2025 02:17 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बरेली
share
बरेली में बच्ची से रेप के दोषी चाचा को उम्रकैद की सज़ा, 4 महीने में ही कोर्ट ने सुनाया फैसला

यूपी के बरेली में चार साल से भी कम उम्र की बच्ची से रेप के दोषी को पॉक्सो (यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा) अधिनियम के तहत विशेष न्यायाधीश ने सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सरकारी वकील ने यह जानकारी दी। दोषी रिश्ते में पीड़िता का चाचा लगता है। विशेष लोक अभियोजक सुभव मिश्रा ने बताया कि 2 अक्टूबर 2024 को बच्ची से रेप किया गया। थाना भुता में 4 अक्टूबर 2024 को आरोपी उमाकांत उर्फ गब्बर (22) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने 13 नवंबर 2024 को आरोप पत्र दाखिल किया था।

ये मामला भुता थाना क्षेत्र का है। जहां 2 अक्तूबर 2024 को रिश्ते के एक चाचा ने बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी बच्ची को हाथ पकड़ कर खेत की तरफ ले गया था और उसे जरा भी शक नहीं था कि बच्ची जिसे चाचा कहती है वही ऐसी गंदी हरकत कर सकता है। अभियोजक सुभव मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 13 नवंबर को आरोप तय किए। अदालत में 12 गवाहों ने गवाही दी। पुलिस ने घटनास्थल की तस्वीरें भी अदालत में पेश कीं।

सभी गवाहों को मद्दे नजर रखते हुए विशेष न्यायाधीश कुमार मयंक ने भुता थाना क्षेत्र के निवासी उमाकांत उर्फ गब्बर को सोमवार को दोषी मानते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा, 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। जुर्माने की रकम पीड़ित को उसके पुनर्वास के लिए दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आशिक ने प्रेमिका के चाचा को चाकू घोंपकर मार डाला, पिता और भाई पर भी किया वार
ये भी पढ़ें:अमरोहा में मां ने दो बेटियों को मौत के घाट उतारा, फिर चाकू से खुद का भी गला रेता

बदायूं में नाबालिग के साथ रेप

उधर, बदायूं जिले में कादर चौक क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार देर रात लड़की के पिता खेत की रखवाली करने गये थे। रविवार तड़के करीब चार बजे लवलेश नामक युवक उसके घर में घुस गया और लड़की को अकेली पाकर उसने उससे दुष्कर्म किया। इसी दौरान लड़की का पिता जब घर लौटा तो लवलेश मौके से भाग गया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने पहुंच कर पुलिस को मामले की शिकायत की।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।