Hindi NewsUP Newstwo youths took the minor to a hotel and made him intoxicate called three friends committed gang rape
नाबालिग को होटल में ले जाकर दो युवकों ने पिलाया नशा, तीन दोस्तों को बुलाया; किया गैंगरेप
- औरैया के एक होटल के अंदर दरिंदों ने किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद गैंगरेप किया। किशोरी को दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ हाईवे पर स्थित होटल ले गए थे। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में होटल में दोनों ने उससे रेप किया और अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया।
Mon, 26 Aug 2024 09:00 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान

यूपी के औरैया के एक होटल के अंदर दरिंदों ने किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद गैंगरेप किया। अजीतमल की किशोरी को दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ हाईवे पर स्थित होटल ले गए थे। उन्होंने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में होटल में दोनों ने उससे रेप किया और अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। इस मामले में होटल सीज करने के बाद मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया।
डर के मारे किशोरी ने घर में रुपये और मां के गहने तक चुरा कर युवकों को दे दिए। इस बीच दोनों आरोपियों ने तीन और युवकों को शामिल कर लिया और ब्लैकमेल कर तीन साल तक पांचों लोग दुष्कर्म करते रहे। 14 अगस्त को आरोपी ओयो होटल में इकट्ठा हुए और उसे बुलाकर गैंगरेप किया। अजीतमल के पवन दुबे, पारस त्रिपाठी और मुरादगंज के आदित्य पोरवाल के अलावा दो अज्ञात पर केस दर्ज हुआ।
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन