Two people including woman were called on the pretext of puja and murdered यूपी में जादू-टोने के नाम पर खूनी खेल, पूजा के बहाने बुलाकर की महिला समेत दो की हत्या, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में जादू-टोने के नाम पर खूनी खेल, पूजा के बहाने बुलाकर की महिला समेत दो की हत्या

सोनभद्र में जादू-टोने और अंधविश्वास के चलते एक महिला समेत दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दरअसल, गुरुवार तड़के एक शख्स ने पूजा-पाठ के नाम पर बुलाकर पड़ोसियों पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

Thu, 12 Feb 2026 10:22 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, सोनभद्र
share
यूपी में जादू-टोने के नाम पर खूनी खेल, पूजा के बहाने बुलाकर की महिला समेत दो की हत्या

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जादू-टोने और अंधविश्वास के चलते एक महिला समेत दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज घटना जियावन थाना क्षेत्र के अतरवा गांव की है, जहां गुरुवार तड़के पूजा-पाठ के नाम पर बुलाकर पड़ोसियों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव में आए दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, अतरवा गांव के रनहे वाले छत्रपति सिंह की पत्नी का कुछ दिन पहले गर्भपात हो गया था। इस घटना के बाद से वह मानसिक तनाव में चल रहा था। आरोपी को यह भ्रम हो गया कि उसके साथ हुई अनहोनी भगवान की नाराजगी का परिणाम है और इसके पीछे किसी तंत्र-मंत्र या जादू-टोने का असर है। इसी सोच के चलते उसने अंधविश्वास का सहारा लिया और प्रायश्चित के नाम पर खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करंट और थर्ड डिग्री दी, फिर जंगल ले जाकर पैर में गोली मारी; बंदी का छलका दर्द

धारदार हथियार से पड़ोसी पर किया हमला

एसडीओपी गायत्री तिवारी ने बताया कि गुरुवार भोर में छत्रपति सिंह ने पूजा-पाठ करने के बहाने अपने पड़ोस में रहने वाली 50 साल की फूल कुमारी सिंह और 65 साल की कमला सिंह को अपने घर बुलाया। जैसे ही दोनों वहां पहुंचीं, आरोपी ने धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर जब सुमित्रा सिंह और रामभजन सिंह बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: तेज रफ्तार कार की टक्कर से हवा में उछला अधेड़, CCTV में कैद मौत का मंजर

मौके पर मिला पूजा-पाठ की सामग्री

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मौके से पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री और हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार बरामद किया है। आरोपी छत्रपति सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

जादू-टोने के चक्कर में की गई हत्या

इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अंधविश्वास और जादू-टोने के चक्कर में छत्रपति सिंह ने दो लोगों की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 हजार रुपये के लिए पति ने किया पत्नी का सौदा, दोस्तों से कराया गैंगरेप
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।