Two people drowned Ganges while bathing after cremating body Varanasi one found dead other still wanted दाह संस्कार करने के बाद स्नान के दौरान दो लोग गंगा में डूबे, एक की मिली लाश, दूसरे की तलाश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दाह संस्कार करने के बाद स्नान के दौरान दो लोग गंगा में डूबे, एक की मिली लाश, दूसरे की तलाश

वाराणसी में हादसा हो गया। रोहनिया थाना क्षेत्र के बेटाबर घाट पर बंदेपुर गांव निवासी महिला की मौत के बाद दाह संस्कार के लिए आए लोगों में स्नान करने के दौरान दो लड़के गंगा में डूब गए। जिसमें एक की लाश मिली जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

Fri, 20 Feb 2026 11:25 PMDinesh Rathour वाराणसी
share
दाह संस्कार करने के बाद स्नान के दौरान दो लोग गंगा में डूबे, एक की मिली लाश, दूसरे की तलाश

यूपी के वाराणसी में हादसा हो गया। रोहनिया थाना क्षेत्र के बेटाबर घाट पर बंदेपुर गांव निवासी महिला की मौत के बाद दाह संस्कार के लिए आए लोगों में स्नान करने के दौरान दो लड़के गंगा में डूब गए। जिसमें एक की लाश मिली जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस जांच पड़ताल और खोजबीन में जुटी रही। अनुसार रोहनिया थाना क्षेत्र के बंदेपुर गांव निवासी लगभग 100 वर्षीय बलवंती देवी पत्नी स्वर्गीय निरहू निवासी बंदेपुर की स्वाभाविक मौत हो गई थी, जिसका दास संस्कार करने के लिए परिजन लाश को लेकर बेटावर घाट पहुंचे थे।

दाह संस्कार के बाद लोग स्नान कर रहे थे। इसी दौरान स्नान करते-करते मृतक के भाई के लड़के के लड़के भी स्नान कर रहे थे, जिसमें अजीत कुमार पटेल पुत्र तेजू पटेल उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी परमानंदपुर थाना शिवपुर व हर्ष पटेल पुत्र भाई लाल पटेल उम्र लगभग 15 वर्ष परमानंदपुर थाना शिवपुर गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूब गए। घटना की सूचना पाकर वहां अफरातफरी मच गई। इसी बीच लोगों ने घटना की सूचना रोहनिया पुलिस को दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची।

रोहनिया पुलिस आसपास के गोताखोरों के मदद से व एनडीआरएफ टीम की की मदद से मदद से हर्ष पटेल की लाश बरामद किया गया और जिसे ट्रामा सेंटर भेजा गया तथा दूसरे की तलाश जारी है। घटना की सुचना पाते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। इस बारे में बात करने पर चौकी प्रभारी अखरी विशाल सिंह ने बताया कि दो लोगों के गंगा में डूबने की सूचना पर पहुंचे हैं। एक का शव बरामद किया गया है तथा दूसरे की खोजबीन जारी है। हर्ष पटेल कक्षा 10 का छात्र था जिसका परीक्षा चल रहा था तथा अजीत पटेल सोलर पैनल में काम करता था।

प्रयागराज में गंगा स्नान के दौरान दो छात्र डूबे

वहीं दूसरी ओर प्रयागराज में भी दो दिन पहले दो छात्र स्नान के दौरान गंगा में डूबे गए। हाईस्कूल के छात्र 16 वर्षीय कार्तिक तिवारी और आठवीं के छात्र शिवम व सत्यम गंगा स्नान करने गए थे। नहाते समय आदित्य व कार्तिक गहरे पानी में डूबने लगे। शिवम व सत्यम ने बचाने की कोशिश की, लेकिन बहाव तेज होने के कारण असफल रहे। शोर मचाने पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए और परिजनों को सूचना दी गई। झूंसी थाना पुलिस भी गोताखोरों की टीम के साथ पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आदित्य पटेल का शव पीपा पुल संख्या तीन के पास बरामद किया गया। देर शाम तक सर्च ऑपरेशन के बाद भी कार्तिक की तलाश पूरी नहीं हो सकी। कार्तिक के पिता अजय की पहले ही मौत हो चुकी है। मां रेनू और उसकी दो बहनें, एक भाई घाट पर ही टकटकी लगाए बैठे रहे। चारों लड़कों में गहरी दोस्ती थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।