Two laborers died after the wall of an old house collapsed tragic accident in Deoria पुराने मकान की दीवार गिरने से 2 मजदूरों की मौत, देवरिया में दर्दनाक हादसा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पुराने मकान की दीवार गिरने से 2 मजदूरों की मौत, देवरिया में दर्दनाक हादसा

देवरिया में पुराने मकान की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। हादसा जिला मुख्यालय के तहसील रोड पर नगर पालिका कार्यालय के पास हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Fri, 3 April 2026 12:56 PMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान टीम, देवरिया
share
पुराने मकान की दीवार गिरने से 2 मजदूरों की मौत, देवरिया में दर्दनाक हादसा

यूपी के देवरिया में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। पुराने मकान की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। हादसा जिला मुख्यालय के तहसील रोड पर नगर पालिका कार्यालय के समीप हुआ। घायलों का महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। देवरिया सदर कोतवाली के तहसील रोड पर नगर पालिका कार्यालय से सटे एक व्यक्ति की पुरानी मकान है। कुछ समय से उस मकान की मरम्मत का काम चल रहा था। शुक्रवार को भी मकान की मरम्मत में आधा दर्जन से अधिक मजदूर लगे थे।

करीब 11 बजे मकान की एक दीवार भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में मिट्टी निकाल रहे योगेंद्र (55) पुत्र जंगली निवासी बढ़या तिवारी थाना गौरीबाजार और गोविंद (25) पुत्र रामजी जेठौसी थाना बरियारपुर मलबे में दब गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा रामदयाल मणि(50) पुत्र गोविंद मणि निवासी सेमरहीं बसडीला देवरिया सदर कोतवाली, हरिहर(51) पुत्र राजबली निवासी टड़वा खुखुन्दू और शारदा (45) निवासी अहिलवार थाना बरियारपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतकों के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।