two grooms arrived for the same bride with barat but a dispute arose over the girl s age एक दुल्हन के लिए दो दूल्हे लेकर पहुंचे बारात, ऐन वक्त लड़की की उम्र पर हो गया विवाद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एक दुल्हन के लिए दो दूल्हे लेकर पहुंचे बारात, ऐन वक्त लड़की की उम्र पर हो गया विवाद

मामला बढ़ता देख मोहल्ले के किसी व्यक्ति ने चाइल्ड हेल्प लाइन टीम को सूचना दी की नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है। सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम लड़की के घर पहुंच गई। टीम ने लड़की के परिवारीजनों से आयु प्रमाण पत्र की मांग की तो वह दिखा नहीं पाए। इसके बाद टीम लड़की को सीएचसी ले गई।

Tue, 10 March 2026 10:48 PMAjay Singh संवाददाता, खतौली (मुजफ्फरनगर)
share
एक दुल्हन के लिए दो दूल्हे लेकर पहुंचे बारात, ऐन वक्त लड़की की उम्र पर हो गया विवाद

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव में मंगलवार को एक अजीबोगरीब घटना हुई। यहां एक दिव्यांग लड़की के घर एक साथ दो दूल्हे अलग-अलग बारात लेकर पहुंच गए। लड़की वालों के सामने अभी एक असमंजस तो था कि इसी दौरान सूचना पर पहुंची चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने लड़की को नाबालिग बताकर शादी रुकवा दी। इसके बाद दोनों दूल्हों को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा। इससे बारातियों और दुल्हन पक्ष के लोगों में मायूसी छा गई। इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

गांव शेखपुरा निवासी कमलजीत उर्फ बबलू ने बेटी दिव्यांग है। उन्होंने बेटी का रिश्ता शामली थाना क्षेत्र के बाबरी गांव निवासी प्रदीप पुत्र अनिल के साथ तय किया था। बारात मंगलवार को आनी थी, लेकिन सोमवार को दूल्हे प्रदीप के भाई की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। भाई की मौत के बाद प्रदीप के परिजनों ने कहा कि बारात के बारे में हम रात को जानकारी देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: कैशलेस इलाज बीमा योजना से जुड़ा एक और बड़ा वर्ग, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

जब कोई जवाब नहीं आया तो लड़की का दादा मनोहर डिग्गी गांव में अपने परिचित के पास पहुंचा और पोती का रिश्ता आकाश से तय कर दिया। उन्होंने लड़के पक्ष से बारात में सात आदमी लाने की कहा। इसके बाद मंगलवार को प्रदीप और आकाश दोनों बारात लेकर पहुंच गए। दोनों बारात एक साथ पहुंची तो हड़कंप मच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़की को ई-रिक्शा में जबरन बिठा जगह तलाश रहे थे बदमाश, तभी आ गया होमगार्ड

मोहल्ले के किसी व्यक्ति ने मामला बढ़ता देख चाइल्ड हेल्प लाइन टीम को सूचना दी की नाबालिग लड़की की शादी की जा रही है। सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन से सचिन और भुवनेश कुमार लड़की के घर पहुंच गए। टीम ने लड़की के परिजनों से आयु प्रमाण पत्र की मांग की तो वह दिखा नहीं पाए। इसके बाद टीम लड़की को सीएचसी ले गई। टीम ने लड़की की उम्र कम बताई। लड़की के जाने के बाद दोनों दूल्हे बिना दुल्हन के ही वापस लौट गए। बताया गया की लड़की दिव्यांग है। मंगलवार को यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।