Treasury clerk demanded bribe constable made video Bareily DM in action ट्रेजरी के बाबू और मुंशी ने मांगी रिश्वत, सिपाही ने बना लिया वीडियो, डीएम ऐक्शन में, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ट्रेजरी के बाबू और मुंशी ने मांगी रिश्वत, सिपाही ने बना लिया वीडियो, डीएम ऐक्शन में

यूपी के बरेली जिले में ट्रेजरी के बाबू और मुंशी ने सिपाही से रिश्वत मांगी। सिपाही इसका वीडियो बना लिया है। सिपाही ने डीएम से इसकी शिकायत की। ऐक्शन आए डीएम ने जांच बैठा दी है। एडीएम सिटी ने जांच शुरू कर दी है।

Thu, 15 May 2025 01:42 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रेजरी के बाबू और मुंशी ने मांगी रिश्वत, सिपाही ने बना लिया वीडियो, डीएम ऐक्शन में

यृपी में बरेली ट्रेजरी के बाबू दीपक और मुंशी विनोद ने पुलिस लाइन में तैनात सिपाही आकाश कुमार से एनपीएस फंड निकालने के नाम पर 3 हजार की रिश्वत मांगी। सिपाही ने बाबू और उसके मुंशी की वीडियो बना लिया। बुधवार को सिपाही ने रिश्वत मांगने वाले ट्रेजरी के बाबू और मुंशी विनोद की शिकायत डीएम से की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम सिटी को जांच को सौंप दी। एडीएम सिटी ने जांच शुरू कर दी।

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही आकाश कुमार अपने एनपीएस फंड से 50 हजार रुपए निकालना चाहता था। आकाश ने फंड से रकम निकालने के लिए ट्रेजरी में आवेदन किया। आकाश ट्रेजरी के कमरा नंबर 10 में पहुंचा। पटल सहायक दीपक से मिला। वर्दी में पहुंचे सिपाही ने अपना परिचय दिया। बाबू बगैर रिश्वत के फंड निकालने को तैयार नहीं हुआ। अपने मुंशी के जरिए 5 हजार की रिश्वत मांगी। रिश्वत की रकम कम कराने के बहाने सिपाही ने दीपक बाबू से बात की। अपने बारे में भी बताया। बाबू तीन हजार की रिश्वत के बगैर फंड निकालने को तैयार नहीं हुआ। बाबू और उसके मुंशी की हरकत से परेशान सिपाही ने रिश्वत मांगने की वीडियो बना ली। बुधवार को सिपाही डीएम के ऑफिस पहुंच गया। डीएम को पूरा मामला बताया। रिश्वत मांगने वाले बाबू और उसके मुंशी की दो वीडियो भी सौंप दी। जिसमें उनके चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी। सिपाही ने तुरंत सभी साक्ष्य एडीएम सिटी को सौंप दिए। बुधवार को शाम को रिश्वत मांगने वाले बाबू की वीडियो वायरल होने लगी।

सीडीओ की सुरक्षा में तैनात रह चुका है आकाश

सिपाही आकाश लंबे समय तक सीडीओ जग प्रवेश की सुरक्षा में तैनात रह चुका है। आकाश ने ट्रेजरी के बाबू को इसकी जानकारी भी दी। उसके बाद बाबू पांच हजार की जगह 3 हजार की रिश्वत लेकर फंड निकालने को राजी हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50 हजार मांगी थी रिश्वत, पहली किश्त लेते रंगेहाथ कानूनगो गिरफ्तार

मौत के 16 साल बाद तक ट्रेजरी से निकलती रही पेंशन

ट्रेजरी में साठगांठ करके पिता की मौत के 16 साल बाद तक बेटा पेंशन जारी कराता रहा। ट्रेजरी के बाबू और अधिकारी 105 साल के बुजुर्ग की जगह उसके 65 साल के बेटे को पेंशन देते रहे। बेटे ने फर्जीवाड़ा करके 74 लाख की रकम ट्रेजरी से निकाली थी। इस मामले की भी जांच चल रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।