trainee teacher raped a student two and a half years ago made the obscene video viral 2 days ago ट्रेनी शिक्षक ने छात्रा से ढाई साल पहले किया था रेप, 2 दिन पहले वायरल कर दिया गंदा वीडियो, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ट्रेनी शिक्षक ने छात्रा से ढाई साल पहले किया था रेप, 2 दिन पहले वायरल कर दिया गंदा वीडियो

दो दिन पहले आरोपी ने छात्रा के साथ रेप किया था। अब इसका गंदा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। उसे देखकर पीड़िता के साथ उसके परिवार वालों के होश उड़ गए। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

Wed, 30 April 2025 11:52 AMAjay Singh संवाददाता, कौशाम्‍बी
share
ट्रेनी शिक्षक ने छात्रा से ढाई साल पहले किया था रेप, 2 दिन पहले वायरल कर दिया गंदा वीडियो

Trainee teacher raped a minor student: यूपी के कौशाम्‍बी के महेवाघाट थाना क्षेत्र की एक छात्रा के साथ ट्रेनी शिक्षक ने करीब ढाई साल पहले दरिंदगी की। नशीला पदार्थ मिला पानी पिलाने के बाद बेहोशी की हालत में उसने दुराचार किया। दो दिन पहले अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया। जानकारी होते ही पीड़िता के होश उड़ गए। उसके पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कौशाम्‍बी के महेवाघाट क्षेत्र के व्यक्ति ने बताया कि वर्ष 2022 में उसकी बेटी आठवीं की छात्रा थी। वह पास के परिषदीय स्कूल में पढ़ती थी। इसी स्कूल में गांव का बीटीसी कर रहा एक युवक शिक्षक कार्य की ट्रेनिंग कर रहा था। पीड़ित की मानें तो नवंबर 2022 में ट्रेनी शिक्षक ने पढ़ाई के बहाने से उसकी बेटी को अपने घर बुलाया। इसके बाद नशीला पानी पिला दिया। बेटी बेहोश हो गई तो आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी की। इसका वीडियो भी बना लिया। अब तक लोकलाज के डर से पीड़िता और उसका परिवार खामोश रहा। घटना के बाद शिक्षक ने वीडियो अपने पास दबा कर रखे रखा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेहा सिंह राठौर-माद्री काकोटी की मुश्किलें बढ़ीं, जांच तेज; कवि अभय बयान दर्ज

इधर, दो दिन पहले आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। उसे देखकर पीड़िता के साथ उसके परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्‍हें कुछ नहीं सूझा कि इन हालात में अब क्‍या करें। अंत में मजबूर होकर सोमवार को पीड़िता के पिता थाने पहुंचे। उन्‍होंने पुलिस को तहरीर देकर सारी घटना बयां कर दी। पीडि़ता की पिता की बातें सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहलगाम हमले पर नसीहत, बाबा साहेब के अपमान पर वार्निंग; मायावती ने चेताया

बहरहाल, केस दर्ज करके पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महेवाघाट थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। मुकदमे की विवेचना एसओ महिला थाना कर रही हैं। वही मेडिकल और बयान की प्रक्रिया पूरी कराएंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।