Traffic chaos ensued Lucknow during welcome ceremony BJP up president Pankaj Chaudhary bringing entire city standstil यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में चौपट हो गई लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था, पूरा शहर जाम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में चौपट हो गई लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था, पूरा शहर जाम

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। रास्तेभर फूल बरसाए गए। स्वागत के चलते लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था चौपट हो गई।

Mon, 12 Jan 2026 02:25 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में चौपट हो गई लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था, पूरा शहर जाम

यूपी की राजधानी लखनऊ में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। रास्तेभर फूल बरसाए गए। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के चलते लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था ही ध्वस्त हो गई। जाम के चलते पूरा शहर रुक सा गया। कोई ट्रैफिक प्लान न होने के कारण पूरी व्यवस्था ही चरमरा गई। शहीद पथ, सदर पुल, विधानसभा मार्ग, पॉलिटेक्निक चौराहा तक लगे जाम के कारण रेंग-रेंग कर चलीं। अचानक गड़बड़ाई ट्रैफिक व्यवस्था से पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। काफी देर तक सड़कों से लेकर चौराहों तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।

सोमवार को भाजपा प्रदेश पंकज चौधरी लखनऊ पहुंचे थे। जिनके स्वागत के लिए डालीबाग स्थित नैमिषारण्य गेस्ट हाउस से सैकड़ों वाहनों के काफिला निकाला गया। प्रदेश अध्यक्ष की यात्रा जब डालीबाग से निकलकर लोहिया पथ पर पहुंची तो चारों तरफ वाहनों की कतार थी। यात्रा के रास्ते पर पड़ने वाले चौराहे कुछ देर के लिए बंद कर दिए जाने से लोग घंटो जाम में जूझते रहे।गोमतीनगर में पॉलीटेक्निक चौराहे के पास वेब मॉल के सामने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के लिए मंच लगाया गया था। जिसके कारण पूरा चौराहा जाम की चपेट में आ गया।

इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन से लेकर पॉलिटेक्निक चौराहा तक जाम लगा रहा। जाम के चलते सबसे ज्यादा परेशानी ऑफिस जाने वाले लोगों को हुई। जो व्यक्ति कार से महज कुछ मिनट में ऑफिस पहुंच जा रहे थे उन्हें दो घंटे से भी जाम का समय ऑफिस पहुंचने में लग गया। इसका असर अयोध्या रोड तक देखा गया। जगह-जगह बड़ी होर्डिंग्स, कट आउट्स लगाए गए हैं। सड़कें फूलों से पटी हुई हैं। अयोध्या हाईवे के बाद उनका काफिला अयोध्या के लिए रवाना हो गया।

कहां-कहां प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

यूपी प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके बाद पंकज चौधरी लोहिया पथ होते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुए। लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, वरिष्ठ नेता नीरज सिंह की अगुवाई में हजारों युवा झंडा लिए सड़क पर थे। समता मूलक चौराहे और वेव मॉल के समीप भव्य मंच व्यवस्थाओं के साथ रास्ते भर विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा,फूलमाला ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया गया। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को कारों के कापिले के बीच पहुंचना था। इस नाते भी जाम जैसी स्थिति बन गई। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि लखनऊ स्वागत के तीनों पॉइंट बनाए गए थे। हर प्वाइंट पर दो विधानसभा क्षेत्र के विधायक, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद हैं। भाजपा के अलावा विभिन्न व्यापारिक तथा सामाजिक संगठनों की ओर से भी कई स्थानों पर स्वागत किया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।