There crisis both electricity and jobs UP Akhilesh yadav attacks government also raises questions on law and order यूपी में बिजली-नौकरी दोनों का संकट, अखिलेश का सरकार पर हमला; कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में बिजली-नौकरी दोनों का संकट, अखिलेश का सरकार पर हमला; कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिजली कटौती और प्रदेश में बेरोजगारी को लेकर योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में भीषण गर्मी में बिजली का संकट लोग झेल रहे हैं।

Sat, 14 June 2025 08:50 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
यूपी में बिजली-नौकरी दोनों का संकट, अखिलेश का सरकार पर हमला; कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिजली कटौती और प्रदेश में बेरोजगारी को लेकर योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में भीषण गर्मी में बिजली का संकट लोग झेल रहे हैं। यही हाल युवाओं का है। पढ़ाई-लिखाई के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तकनीकी इतना आगे है, फिर अहमदाबाद में विमान हादसा कैसे हो गया? अखिलेश ने शनिवार को कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है। अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।

हर विभाग में लूट-खसोट है। प्रदेश में बिजली संकट से स्थिति भयावह है। गर्मी से लोग बेहाल हैं। बिजली नहीं मिल रही है। भाजपा सरकार ने नौ साल में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया। एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया गया। बिजली की अघोषित कटौती से हाहाकार मचा है। किसान संकट में है। फसलों की खरीद में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार सरकारी विभागों को निजी हाथों में बेंच दे रही है। आरक्षण खत्म कर रही है। उत्तर प्रदेश में तमाम सवाल है। इन सवालों को लेकर समाजवादी पार्टी जनता के बीच है। समाजवादी लोग भाजपा सरकार में हो रहे अन्याय, अत्याचार के खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने अहमदाबाद में हुई विमान हादसे को बेहद दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि आज के समय पर जब टेक्नोलॉजी इतना आगे है तो यह घटना कैसे हो गई? इस हादसे की जांच हो रही है। जब जांच रिपोर्ट आएगी तभी पता चलेगा कि इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया। हम लोग प्रार्थना करते हैं कि फिर कभी ऐसी घटना न हो।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।