terrorist attack was planned in Dubai Hapur Azim and Suhail were called by Pakistani gangster दुबई में रची जानी थी आतंकी हमले की प्लानिंग, हापुड़ के अजीम और सुहेल को पाक गैंगस्टर ने बुलाया था विदेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दुबई में रची जानी थी आतंकी हमले की प्लानिंग, हापुड़ के अजीम और सुहेल को पाक गैंगस्टर ने बुलाया था विदेश

देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अगली प्लानिंग दुबई में होने वाली थी। किसी बड़ी आतंकी हमले की घटना को अंजाम देने और रेकी के लिए हापुड़ के अजीम और सुहेल को पाक गैंगस्टर ने दुबई बुलाया था। दोनों जल्द दुबई जाने वाले थे।

Tue, 24 March 2026 06:18 AMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, हापुड़
share
दुबई में रची जानी थी आतंकी हमले की प्लानिंग, हापुड़ के अजीम और सुहेल को पाक गैंगस्टर ने बुलाया था विदेश

UP News: देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अगली प्लानिंग दुबई में होने वाली थी। किसी बड़ी आतंकी हमले की घटना को अंजाम देने और रेकी के लिए हापुड़ के अजीम और सुहेल को पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने दुबई बुलाया था। दोनों जल्द दुबई जाने वाले थे, जहां नए हैंडलर से मुलाकात कराई जानी थी। फिलहाल पूरे प्रकरण में खुफिया एजेंसियां और आईबी देशभर में फैले इस नेटवर्क को ट्रेस करने में लगी हैं।

एटीएस, आईबी और बाकी खुफिया एजेंसियों ने आरडीएक्स सप्लाई करने और कैंट क्षेत्र में सोलर कैमरे लगाने का खुलासा करते हुए कई आरोपियों की धरपकड़ की। आरडीएक्स सप्लाई में अंबाला से अकबर अली, मेरठ के अनस और जगबीर की धरपकड़ हुई थी। आरडीएक्स का एक पैकेट सप्लाई करने के लिए हापुड़ के अजीम राणा को भी लगाया गया था, लेकिन इससे पहले ही एटीएस ने आरोपी और उसके भांजे आजाद अली को दबोच लिया। वहीं, सोलर कैमरों को लगवाने वाले सुहेल की धरपकड़ के बाद बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ और 18 लोगों की गिरफ्तारी हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आतंकी साजिश का खुलासा, ISI के निशाने पर कई राज्य, बनाए जा रहे हाइब्रिड आतंकी

खुफिया एजेंसियों, आर्मी इंटेलिजेंस और आईबी की पूछताछ में सुहेल और अजीम राणा दोनों ने बड़ा खुलासा किया है। सुहेल ने बताया कि वीडियो कॉल में हुई बातचीत के दौरान गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने उसे दुबई बुलाया था। वहां एक बड़ा काम देने का प्रस्ताव था। कहा था कि पंजाब में एक पैकेट डिलीवर करने के बाद दुबई आने का इंतजाम हो जाएगा। दूसरी ओर सुहेल और उसकी साथी साने इरम उर्फ महक को भी दुबई बुलाया था। दोनों ने जिस तरह से दिल्ली से लेकर हरियाणा और पंजाब में सैन्य क्षेत्र के आसपास कैमरे लगाए थे। उससे इनका हैंडलर मोहम्मद उर्फ सरदार काफी खुश था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आतंकी हारिस को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लेगी एटीएस, आमने-सामने करेगी पूछताछ

रेलवे स्टेशन और कैंट क्षेत्र में भी खंगाले जा रहे कैमरे

कैंट क्षेत्र में सोलर कैमरों के लगाने का खुलासा होने के बाद से वेस्ट यूपी में अलर्ट किया गया है। अब मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन, सैन्य क्षेत्र और छावनी के आसपास लगे सभी कैमरों को लेकर छानबीन हो रही है। खोजबीन की जा रही है कि कहीं सोलर कैमरे यहां तो नहीं लगे हैं, साथ ही जो भी कैमरे लगे हैं, उन्हें किसने लगाया और कंट्रोल रूम कहां है। सुहेल गैंग ने दिल्ली और सोनीपत समेत कई जगहों पर सोलर कैमरे लगाकर सैन्य क्षेत्र और सेना के मूवमेंट की रेकी शुरू कराई थी। खुलासा होने के बाद वेस्ट यूपी में अलर्ट जारी किया। सैन्य क्षेत्र, छावनी और सैन्य इलाके में पड़ने वाले रेलवे स्टेशन पर कैमरों को लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। छानबीन कराई जा रही है और पता किया जा रहा है कि कहीं कोई सोलर कैमरा तो नहीं लगा है। आरपीएफ और जीआरपी की भी मदद ली जा रही है। पता किया जा रहा है कि ये कैमरे किसके हैं और कब लगाए गए थे। इनका कंट्रोल रूम कहां पर है और कितने दिन की रिकार्डिंग सुरक्षित रहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आतंकी गतिविधि से जुड़े हारिस की बच्चों को भड़काने की साजिश,आईएस हैंडलर से संपर्क

...तो क्या हनीट्रैप का जाल बना रही थी इरम

सुहेल के साथ काम करने वाली इरम उर्फ महक संभल की रहने वाली है। इरम को अपने साथ कुछ युवतियों को शामिल करने का काम दिया गया था। इरम साथ ही कुछ किशोर और युवकों को सोशल मीडिया पर निशाना बना रही थी और काम दिलाने के बहाने से जाल में फंसा रही थी। इन लोगों को बताया जाता था कि कैमरे लगाने का काम सरकार की ओर से कराया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।