teenager given punishment on suspicion of mobile theft first hanged from a fan then tied to a tree and beaten मोबाइल चोरी के शक में किशोर को दी तालिबानी सजा, पहले पंखे से लटकाया; फिर पेड़ से बांधकर पीटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मोबाइल चोरी के शक में किशोर को दी तालिबानी सजा, पहले पंखे से लटकाया; फिर पेड़ से बांधकर पीटा

  • अमरोहा में मोबाइल चोरी के शक में एक किशोर को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। किशोर को पहले हाथ बांधकर छत के पंखे से लटकाया गया, फिर पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा गया। किशोर अपने बेगुनाह होने की दुहाई देता रहा लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी।

Mon, 17 Feb 2025 07:49 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, संवाददाता, अमरोहा
share
मोबाइल चोरी के शक में किशोर को दी तालिबानी सजा, पहले पंखे से लटकाया; फिर पेड़ से बांधकर पीटा

उत्‍तर प्रदेश के अमरोहा में मोबाइल चोरी के शक में एक किशोर को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। किशोर को पहले हाथ बांधकर छत के पंखे से लटकाया गया, फिर पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा गया। किशोर अपने बेगुनाह होने की दुहाई देता रहा लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। तालिबानी अंदाज में दी गई सजा की वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपी गिरफ्तार भी कर लिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक मामला थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव भदौरा का है। गांव निवासी सलीम के परिवार के सदस्य का मोबाइल चोरी हो गया था। मोबाइल चोरी करने का शक दूसरी बिरादरी के 17 वर्षीय किशोर पर था। लिहाजा शनिवार शाम किशोर को पकड़कर गांव निवासी इकबाल के पेड़ से रस्सी से बांधकर बुरी तरह पीटा गया। इससे पहले घर में छत के पंखे पर किशोर को हाथ बांधकर काफी देर लटकाए रखा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:57 लाख से ज्‍यादा लोगों ने एक बार भी नहीं जमा किया बिजली बिल, OTS में भी नहीं आए

मौके पर मौजूद किसी ग्रामीण ने पूरे मामले की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि किशोर के पिता की तहरीर पर गांव के सलीम पुत्र बदलू, भूरे पुत्र इकबाल, इंतजार पुत्र मुन्ना व नवी वारिस पुत्र असलम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सलीम व भूरे को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले अशोक को निकाला, अब आकाश आनंद को चेताया; मायावती के नए रुख से क्‍या संकेत?

सजा के वक्त तमाशबीन बने रहे गांव के लोग

बताया जा रहा है कि जिस वक्त किशोर को सजा दी जा रही थी कि इस दौरान कई तमाशबीन ग्रामीण यहां मौजूद थे। किसी ने किशोर को बचाने का प्रयास नहीं किया। किशोर कहता रहा कि उसने मोबाइल चोरी नहीं किया है, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा तो हर कोई इस हरकत की निंदा करने लगा। इसे तालिबानी सजा करार दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल चोरी के मामले की सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए थे। पुलिस अपने स्तर से जांच-पड़ताल करती तो यह नौबत नहीं आती।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।