T appeasement M mafia raj C cut money Yogi told the full form of TMC in Mamata Banerjee Bengal T- तुष्टीकरण, M- माफियाराज, C- कट मनी...ममता बनर्जी के बंगाल में योगी ने TMC का बताया फुल फॉर्म, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

T- तुष्टीकरण, M- माफियाराज, C- कट मनी...ममता बनर्जी के बंगाल में योगी ने TMC का बताया फुल फॉर्म

योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिम बंगाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति, घुसपैठ और राज्य की बदलती डेमोग्राफी को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

Sun, 12 April 2026 04:39 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
T- तुष्टीकरण, M- माफियाराज, C- कट मनी...ममता बनर्जी के बंगाल में योगी ने TMC का बताया फुल फॉर्म

सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पार्टी का फुल फॉर्म भी बताया। साथ ही ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। योगी ने कहा कि कुछ दिन पूर्व बांग्लादेश में एक दलित हिंदू की निर्मम हत्या की गई, बंगाल की CM ममता दीदी मौन रहीं।

योगी ने कहा, ‘जो रोजगार हैं, इसको रोजगार चाहिए। अन्यदाता किसान को इसकी उपज़ का अच्छा दाम चाहिए। हर खेत को पानी चाहिए। बंगाल की संस्कृति को सम्मान चाहिए। मां काली का आशीर्वाद तभी प्राप्त होगा, जब हम अपनी संस्कृति की रक्षा करेंगे। इसलिए तो स्वामी विवेकानन्द ने कहा था, कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं। आज बंगाल की डेमोग्राफी को चेंज किया जा रहा है। किस प्रकार की स्थितियां बंगाल में पैदा की जा रही हैं। मालदा, मुर्शिदाबाद, दिनाजपुर, नादिया, बीरभूम, हावड़ा जैसे कई ऐसे जनपद हैं जहां हिंदू शून्य करने का षड्यंत्र हो रहा है। हिंदुओं को पूरी तरह खत्म करने की साजिश हो रही है। हम वहां दुर्गा पूजा नहीं कर सकते हैं, कोई पर्व से पहले कर्फ्यू हो लग जाता है। TMC समर्थित सिंडिकेट आज बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंगाल के अंदर घुसाकर आपकी डेमोग्राफी को बदलने का काम कर रहे हैं। आपके हक पर डकैती डलवाई जा रही है। TMC सरकार आज T- तुष्टिकरण, M- माफिया राज और C कट मनी का प्रतीक बन गई है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी का बुलडोजर बंगाल में गुंडों का इलाज करेगा; ममता के गढ़ में बरसे योगी

दलित हिंदू की हत्या पर ममता ने चुप्पी साधी

सीएम योगी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अभी हाल ही में कुछ दिन पहले बांग्लादेश में एक दलित हिंदू की निर्मम हत्या की गई, जिसका भाजपा ने विरोध किया और इसके खिलाफ आंदोलन भी किया। लेकिन बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इस मुद्दे पर मौन रहीं। उन्होंने आरोप लगाया गया कि अगर वह बोलतीं, तो उनका मुस्लिम वोट बैंक खिसक सकता था।

आगे कहा गया कि जब-जब मां दुर्गा की पूजा या नवरात्रि जैसे धार्मिक आयोजन होते हैं, तब-तब इन आयोजनों में व्यवधान डालने की कोशिश की जाती है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। लोगों से एकजुट होकर बंगाल के पुराने वैभव को फिर से स्थापित करने का आह्वान किया गया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि अब खेला बंद होना चाहिए और विकास की शुरुआत होनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'उर्दू जहां बोली जाती है वहां जाओ', बंगाल की रैली में सीएम योगी ने किसे ललकारा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेगी यूपी सरकार, सीएम योगी की एक और घोषणा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।