Suspecting a love affair relatives beat a young man to death लड़की को मोबाइल देना पड़ा भारी, प्रेम प्रसंग के शक में रिश्तेदारों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लड़की को मोबाइल देना पड़ा भारी, प्रेम प्रसंग के शक में रिश्तेदारों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

बदायूं में एक युवक की उसके ही ममेरे भाई व उसके परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे आरोपियों के परिवार की युवती से युवक के प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।

Sun, 4 Jan 2026 02:16 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, बदायूं
share
लड़की को मोबाइल देना पड़ा भारी, प्रेम प्रसंग के शक में रिश्तेदारों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

यूपी के बदायूं से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां उसहैत क्षेत्र में एक युवक की उसके ही ममेरे भाई व उसके परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे आरोपियों के परिवार की युवती से युवक के प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। चर्चा है कि युवक फुफेरी भतीजी को मोबाइल दे रहा था, तभी परिवार के लोगों ने देख लिया और उसकी पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस को किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है और मामले की जांच अपने स्तर से शुरू कर दी गई है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के घसनगला गांव का है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के रहीमुद्दीन नगर के रहने वाले कमल किशोर लोधी 19 पुत्र पन्नालाल शुक्रवार को अपनी बुआ के घर गया था। आरोप है कि शनिवार की शाम उसके फुफेरे भाई और उसके परिवार के लोगों ने उसकी लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया था। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कमल किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसान की खुदकुशी मामले में बड़ा एक्शन, चकबंदी अधिकारियों समेत 8 पर केस दर्ज

कमल किशोर की मां ने बताया कि उनका बेटा शुक्रवार को उनकी ननद के घर गया हुआ था। जहां शनिवार की शाम किसी बात को लेकर ननदोई, उनके बेटे और परिवार के अन्य लोगों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। चर्चा है कि कमल का उसकी ही रिश्तेदारी की बेटी से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों को इसकी जानकारी होने के बाद एक मोबाइल भी पकड़ा गया था, जिससे नाराज होकर रिश्तेदारों ने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसओ उसहैत देवेंद्र सिंह सिंह ने बताया कि युवक से उसके रिश्तेदारों ने मारपीट की थी, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।