Strong action Barabanki bulldozer ran on Ram Swaroop University building collapsed in a moment बाराबंकी में तगड़ा ऐक्शन, रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर चला बुलडोजर, पलभर में जमंदोज हो गई बिल्डिंग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बाराबंकी में तगड़ा ऐक्शन, रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर चला बुलडोजर, पलभर में जमंदोज हो गई बिल्डिंग

यूपी के बाराबंकी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई कर दी। शनिवार को प्रशासन ने श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चला दिया।

Sat, 6 Sep 2025 06:42 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share
बाराबंकी में तगड़ा ऐक्शन, रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर चला बुलडोजर, पलभर में जमंदोज हो गई बिल्डिंग

यूपी के बाराबंकी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई कर दी। शनिवार को प्रशासन ने श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चला दिया। पलक झपकते ही यूनिवर्सिटी जमींदोज हो गई। इस दौरान यूनिवर्सिटी में सन्नाटा रहा। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीमें मौजूद रहीं।

एडीएम न्यायिक राजकुमार सिंह यादव, एएसपी नॉर्थ विकास चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों की टीम पुलिस के साथ शनिवार दोपहर डेढ़ पहुंचे विश्वविद्यालय पहुंची। संस्थान परिसर में पैमाइश शुरु कराई। इस दौरान गाटा संख्या 719 ख के तौर पर दर्ज बंजर जमीन व दूसरे तालाब के गाटा नंबर पर बनी एनियल शेड व गार्ड रूम को ध्वस्त करने के लिए तीन जेसीबी लगाई गई। इस दौरान कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। करीब पांच घंटे चली कार्रवाई के दौरान प्रशासन के अधिकारी मौके से वापस हो गए। तीन जेसीबी को निर्माण ढहाने के लिए बुलाया गया था।

एडीएम न्यायिक राजकुमार सिंह यादव ने पत्रकारों से बताया कि संस्थान के परिसर में 32 गाटा संख्या की सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा पाया गया था। इसमें सर्वे करके निर्माण को ढहाने का कार्य कराया गया है। इसमें एनियल हाउस को ढहाया गया है। उन्होंने कहा कि सर्वे का कार्य आगे भी जारी रहेगा। इधर बताना होगा कि तहसीलदार नवाबगंज भूपेंद्र विक्रम सिंह ने 25 अगस्त को अपनी न्यायालय से 17 गाटा संख्या जिसमें सरकारी नाली, तालाब व नवीन परती की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण व अवैध कब्जा कर लिया जाना बताते हुए बेदखली के आदेश दिए थे। करीब 28 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।