UP Firozabad Man Killed 6 year old boy after watching Animal film to take revenge for fathers insult एनिमल फिल्म देखकर लौटते वक्त हुआ पिता की बेइज्जती का बदला लेने का मन, 6 साल के मासूम का किया कत्ल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एनिमल फिल्म देखकर लौटते वक्त हुआ पिता की बेइज्जती का बदला लेने का मन, 6 साल के मासूम का किया कत्ल

फिरोजाबाद में एनिमल फिल्म देखकर लौटते वक्त शख्स को पिता की बेइज्जती का बदला लेने का मन हुआ। उसने एक 6 साल के मासूम को अगवा कर उसका कत्ल कर फेंक दिया। बच्चे के पिता से लंबे समय से विवाद चल रहा था।

Thu, 21 Dec 2023 11:20 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान टीम, फिरोजाबाद
share
एनिमल फिल्म देखकर लौटते वक्त हुआ पिता की बेइज्जती का बदला लेने का मन, 6 साल के मासूम का किया कत्ल

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ में 6 वर्षीय बालक की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। वह मंगलवार शाम से लापता था। उसका शव खाली प्लॉट में बने टैंक में पड़ा मिला। उसके गले में रस्सी बंधी थी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोहिनूर रोड निवासी राशिद किराए के मकान में रहकर चूड़ी के कारखाने में काम करता है। उसका 6 वर्षीय बेटा अजुवर मदरसे में पढ़ता था। 

बच्चा मंगलवार शाम घर के बाहर से लापता हो गया था। उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। परिवार ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस बालक की तलाश में जुट गई थी। बुधवार को बालक का शव खाली प्लॉट में स्थित टैंक में पड़ा मिला। उसके गले में रस्सी बंधी थी। शव देख परिवार के लोगों की चीख पुकार मच गई। बालक की मौत के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। शव पोस्टमार्टम को भिजवाया।

पड़ोसी ले गया था बालक को
बालक के मामा खुर्शीद ने बताया अजुवर को पड़ोसी बिलाल ले गया था। वहा से उसे हाशिम गोद में ले गया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की। फिर दोनों के खिलाफ परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृश्य बालक की हत्या प्रतीत हो रही है। उसके गले में रस्सी बंधी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया है।

देखी थी एनिमल फिल्म
बताया जा रहा है कि आरोपी एनिमल फिल्म देखकर लौटा था। उसने फिल्म देखने के बाद शराब पी। इसी दौरान घर लौटते वक्त उसे रास्ते में अजुवर दिखा। अजुवर को देखकर उसने अपने पिता की बेइज्जती का बदला लेने के लिए हत्या की ठानी। दरअसल, बच्चे के पिता और आरोपी के बीच कुछ समय पहले विवाद हुआ था जिस कारण आरोपी ने बदला लेने की ठानी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।