रोशनी का त्योहार कर गया अंधेरा, खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे मां-बेटे समेत तीन लोगों की कार एक्सीडेंट में मौत
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तीसरे दिन एकादशी का पर्व यहां मनाया जाता है। इसमें मंदिरों की सजावट की जाती है। बदायूं में रोशनी का इस त्योहार को मनाकर लौट रहे पति-पत्नी समेत 3 लोगों की हादसे में मौत हो गई।

बदायूं के दातागंज इलाके में अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने से मां, बेटा और देवर की मौत हो गयी। जबिक दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों ने मां-बेटे के पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया जबकि युवक का पोस्टमार्टम कराया गया। कार सवार परिवार के छह सदस्य बीती शाम एकादशी के अवसर पर बरेली-मथुरा राजमार्ग पर खाटू श्याम मंदिर पर पूजा कर शहर के मंदिरों में सजी झांकियां देखने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।
हजरतपुर थाना गांव आजमपुर बिसौरिया के मूल निवासी हाल दातागंज के कांसपुर रोड वार्ड 21 निवासी निवासी प्रियांक 25 वर्ष पुत्र श्यामवीर, शशांक आठ वर्ष पुत्र प्रशांत, ज्योति उर्फ रुचि 25 पत्नी पत्नी प्रशांत, साक्षी पत्नी प्रियांक, प्रशांत 32 वर्ष पुत्र श्यामवीर, पीहू पुत्री प्रियांक सोमवार को शाम सात बजे खाटू श्याम मंदिर पर गये थे। जहां पूजा करने के बाद देर शाम वापस घर जा रहे थे। आधी रात बाद बदायूं-दातागंज रोड पर गांव गनगोला के पास कार अनियंत्रित हो गयी।
टक्कर तेज होने की वजह से चालक के बराबर वाला हिस्सा पेड़ में धंस गया था। दूसरी साइड का हिस्सा जमीन से ऊंचा था। चालक साइड से इंजन अंदर धंसकर आ गया था। मौके पर ही ज्योति उर्फ रुचि, उनेक बेटे शशांक व देवर प्रियांक और बेटे शशांक की मौत हो गयी कार चला रहे प्रशांत, साक्षी और पीहू घायल हो गये। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बरेली भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
रोशनी का त्योहार कर गया अंधेरा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तीसरे दिन एकादशी का पर्व यहां मनाया जाता है। इसमें मंदिरों की सजावट की जाती है। सजावट और झांकियां देखने के लिए स्थानीय समेत आसपास इलाके के लोग यहां पहुंचते हैं और आधी रात तक शहर के मंदिरों में भीड़भाड़ का माहौल रहता है। इसी रोशनी के त्योहार को मनाकर यह परिवार घर लौट रहा था लेकिन रास्ते में हुए हादसे में इनकी मौत हो गई।




साइन इन