Student making reel dies after being hit by train in Ballia Reel बनाने के चक्कर में खो दी Real लाइफ, वीडियो बना रहे छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

Reel बनाने के चक्कर में खो दी Real लाइफ, वीडियो बना रहे छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

बलिया में एक बच्चे को रील बनाना भारी पड़ गया। दरअसल वीडियो बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से छात्र मौत हो गई। हालांकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

Tue, 9 Jan 2024 07:03 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, बलिया
share
Reel बनाने के चक्कर में खो दी Real लाइफ, वीडियो बना रहे छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

यूपी के बलिया में एक बच्चे को रील बनाना भारी पड़ गया। दरअसल वीडियो बनाने के दौरान किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हालांकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में आला अधिकारियों का कहना है कि वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।

ये घटना शहर के राजपूत नेवरी का है। जहां संतोष प्रजापति का 17 साल का बेटा आशीष कक्षा नौ का छात्र था। सोमवार की शाम किसी दोस्त से मिलने गया था। इसके बाद दोनों अमृतपाली रेलवे अंडरपास के ऊपर पहुंच गए। वहां किसी ट्रेन की चपेट में आकर आशीष घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में किशोर को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार किशोर रेलपटरी पर दोस्त के साथ अंधेरे में ट्रेन के इंजन के सामने खड़ा होकर रील बना रहा था। इसी बीच वह रेलगाड़ी की जद में आ गया और अंडरपास से नीचे गिर गया। इसकी सूचना ट्रेन के चालक ने स्टेशन मास्टर को भी दी है। उधर, किशोर के घरवाले हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में नगर कोतवाल संजय सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही तथ्यों की जानकारी होगी। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

पीआरवी के सामने हुक्का पीते हुए युवती ने बनाया रील

सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए युवक-युवतियां किसी भी हद तक जा रहे हैं। दिन-प्रतिदिन वायरल होने के लिए कुछ न कुछ अंतरगी कर रहे हैं। अब नया मामला सहारनपुर से सामने आया है। जहां एक लड़की ने पुलिस की गाड़ी के सामने रील बनाई। युवती गाड़ी के सामने खड़े होकर हुक्का गुड़गुड़ा रही है।  जैसे ही यह रील वायरल हुई तो पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।