mother daughter dead bodies were found in drain in kannauj कन्‍नौज में नाले में मिली मां-बेटी की लाश, रात से तलाश में जुटा था परिवार; मचा कोहराम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कन्‍नौज में नाले में मिली मां-बेटी की लाश, रात से तलाश में जुटा था परिवार; मचा कोहराम

कन्‍नौज में रविवार की रात गुस्‍से में एक मां अपनी अपनी तीन महीने की बेटी को लेकर गुस्‍से में घर से निकल गई। सुबह नाले में मां-बेटी की लाश मिली। मां-बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 

Mon, 11 Sep 2023 11:54 AMAjay Singh हिन्‍दुस्‍तान , कन्‍नौज
share
कन्‍नौज में नाले में मिली मां-बेटी की लाश, रात से तलाश में जुटा था परिवार; मचा कोहराम

Kannauj Mother-daughter found dead: यूपी के कन्‍नौज में रविवार की रात गुस्‍से में एक मां अपनी अपनी तीन महीने की बेटी को लेकर गुस्‍से में घर से निकल गई। सुबह नाले में मां-बेटी की लाश मिली। मां-बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार कस्‍बे में इलाहाबाद बैक के पास सोमवार की सुबह एक मां-बेटी का शव नाले में तैरता मिला। शव मिलने की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर शवों की शिनाख्त की। मां-बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

कस्बे के अम्बेडकर नगर मोहल्ला निवासी सिन्टू कुमार की पत्नी सुरभि (उम्र 32 वर्ष) तीन महीने की अपनी बेटी को लेकर रविवार की रात गुस्से में घर से निकल आई थी। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। सुबह कुछ लोगों ने इलाहाबाद बैंक के पास एक महिला और बच्ची के शव को नाले में पड़ा देखा।

लोगों ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो के शवों को नाले से बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी गई। मां-बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।