देवर के प्यार और सरकार नौकरी के लालच में पत्नी ने दी पति हत्या की सुपारी, पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को दबोचा
रामपुर में एक पत्नी ने अपने देवर के प्यार और सरकारी नौकरी के लालच में अपनी पति की हत्या करवाने के लिए सुपारी दे डाली। हत्यारों ने काम तमाम करने के बाद लाश को झाड़ियों में छिपा दिया।

उत्तर प्रदेश के रामपुर में प्यार और लालच के चक्कर में एक शख्स की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी पत्नी ने अपने पति की हत्या के लिए सुपारी दे दी। वह बिजलीघर में लाइन कुली के पद पर तैनात था। पुलिस ने इस मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी और उसके प्रेमी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
ये घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी की है। राजीव कुमार सदर तहसील के बिजलीघर में में काम करता था। राजीव के भाई चंद्रपाल सिंह के मुताबिक उसके भाई भाभी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। भाभी सीमा का रिश्ते के तहेरे भाई राहुल के साथ बन गए थे। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। सीमा राजीव को रास्ते से हटाकर सरकारी नौकरी हथियाना चाहती थी। ऐसे में उसे नौकरी और प्यार दोनों मिल जाता। इसे लेकर उसने बॉयफ्रेंड राजीव के साथ मिलकर साजिश रची। यहां तक की सीमा ने थाने में पति के गुमशुदगी के रिपोर्ट कराया था। लेकिन जब पुलिस को संदेह हुआ तो शख्ती के साथ पूछताछ की। इस दौरान सीमा टूट गई और सारा सच बता दिया।
पूछताछ के दौरान सीमा ने बताया कि वह दूर के देवर राजीव से प्यार करती है। दोनों साथ रहना चाहते थे। इसलिए उसने बायफ्रेंड के साथ मिलकर 1 लाख 62 हजार रुपये में पति की हत्या के लिए अरुण, रवि और सतीश को सुपारी दी थी। तीनों राजीव को लेकर 27 फरवरी को शहजादनगर थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव ले गए जहां हत्या के बाद लाश को झाड़ियों में छिपा दिया। इसके बाद 28 को सीमा ने राजीव के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।




साइन इन