Former MLA Vijay Singh convicted of Brahmadutt murder deteriorated in Banda jail ब्रह्मदत्त की हत्या के दोषी पूर्व विधायक विजय सिंह की बांदा जेल में बिगड़ी हालत , Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ब्रह्मदत्त की हत्या के दोषी पूर्व विधायक विजय सिंह की बांदा जेल में बिगड़ी हालत 

भाजपा के कद्दावर नेता रहे ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में उम्रकैद की सजा काट हरहे सपा से पूर्व विधायक विजय सिंह की हालत बांदा जेल में बिगड़ गई। उन्हें बांदा मंडल कारागार से प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी...

Sun, 4 July 2021 10:09 PMDinesh Rathour बांदा। वरिष्ठ संवाददाता,
share
ब्रह्मदत्त की हत्या के दोषी पूर्व विधायक विजय सिंह की बांदा जेल में बिगड़ी हालत 

भाजपा के कद्दावर नेता रहे ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में उम्रकैद की सजा काट हरहे सपा से पूर्व विधायक विजय सिंह की हालत बांदा जेल में बिगड़ गई। उन्हें बांदा मंडल कारागार से प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की दस फरवरी, 1997 की रात फर्रुखाबाद में लोहाई रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में सपा से पूर्व विधायक विजय सिंह सहित दो आरोपितों को दोषी करार देते हुए हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विजय सिंह को पहले नैनी सेंट्रल जेल में रखा गया था। इसके बाद उन्हें बांदा मंडल कारागार में शिफ्ट कर दिया गया। जेल अधीक्षक एके सिंह के मुताबिक, विजय सिंह को डायबिटीज के साथ किडनी में दिक्कत, हायपर टेंशन व अन्य कई दिक्कतें हैं। हफ्ते भर से उनकी दिक्कतें बढ़ रही थीं। जिले के सरकारी डॉक्टरों को बुलाकर उन्हें दिखाया गया और इलाज शुरू कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले विजय सिंह को प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।