UP Election Result bsp mla umashankar singh rasra seat open party account in up election 2022 mayawati UP Election Result: उमाशंकर सिंह ने खोला यूपी में बीएसपी का खाता, मायावती के इस सिपहसालार ने तीसरी बार जीती अपनी सीट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Election Result: उमाशंकर सिंह ने खोला यूपी में बीएसपी का खाता, मायावती के इस सिपहसालार ने तीसरी बार जीती अपनी सीट

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बीएसपी की करारी हार हुई है। इस चुनाव में पार्टी को एकमात्र सफलता बलिया जिले की रसड़ा सीट पर मिल पाई है। यहां से उमाशंकर सिंह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं।...

Fri, 11 March 2022 11:23 AMAjay Singh लाइव हिन्‍दुस्‍तान , लखनऊ
share
UP Election Result: उमाशंकर सिंह ने खोला यूपी में बीएसपी का खाता, मायावती के इस सिपहसालार ने तीसरी बार जीती अपनी सीट

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बीएसपी की करारी हार हुई है। इस चुनाव में पार्टी को एकमात्र सफलता बलिया जिले की रसड़ा सीट पर मिल पाई है। यहां से उमाशंकर सिंह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं। अपने इलाके में उमाशंकर सिंह की छवि गरीबों के मददगार की है। 

इस चुनाव में बीएसपी अपने गठन के बाद के 38 सालों के सबसे बुरे दौर में पहुंच गई है। शुक्रवार को इस पर पहली प्रतिक्रिया में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा भी कि इससे बुरा और क्‍या हो सकता है? लेकिन पार्टी के लिए इस सर्वाधिक बुरे दौर में भी उमाशंकर सिंह विधानसभा में उसकी आवाज बनेंगे। वहां वही बसपा के प्रतिनिधि होंगे। उमाशंकर सिंह ने 87,887 वोट पाकर रसड़ा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के महेन्‍द्र को 6,583 वोटों के अंतर से हराया है। महेन्‍द्र को 81,304 वोट मिले। इस सीट पर उमाशंकर सिंह की यह लगातार तीसरी जीत है। 

गरीबों के मददगार माने जाते हैं उमाशंकर 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने इलाके में उमाशंकर सिंह की छवि गरीबों के मददगार की है। बताया जाता है कि उमाशंकर बेटी की शादी से लेकर बच्‍चे की पढ़ाई तक गरीबों की काफी मदद करते हैं। लगातार तीसरी बार जीत में शायद उनकी इसी छवि का योगदान है। 

पहली बार 2012 में लड़े थे चुनाव
बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर पहले ठेकेदारी करते थे। उन्‍होंने साल-2012 में पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीते। इसके बाद 2017 में भी उन्‍होंने जीत हासिल की और इस बार जीत की हैट्रिक लगाकर बसपा का खाता खोलने में कामयाब रहे। जीत हासिल करने के बाद उमाशंकर सिंह ने अपने क्षेत्र के लोगों को धन्‍यवाद दिया है। उन्‍होंने कहा कि यह सही मायनों में जनता की जीत है। 

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।