akhilesh yadav raised 13 questions to yogi government regarding up budget 2024 चाहे जितने लाख करोड़ का हो, PDA के मतलब का क्‍या? यूपी बजट पर अखिलेश यादव ने किए 13 सवाल , Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चाहे जितने लाख करोड़ का हो, PDA के मतलब का क्‍या? यूपी बजट पर अखिलेश यादव ने किए 13 सवाल 

UP Budget 2024: सपा प्रमुख और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को योगी सरकार का आठवां और यूपी के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश होने से पहले ही इस पर 13 सवाल उठा दिए।

Mon, 5 Feb 2024 03:38 PMAjay Singh लाइव हिन्‍दुस्‍तान , लखनऊ
share
चाहे जितने लाख करोड़ का हो, PDA के मतलब का क्‍या? यूपी बजट पर अखिलेश यादव ने किए 13 सवाल 

Akhilesh Yadav on UP budget: समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को योगी सरकार का आठवां और यूपी के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश होने से पहले ही इस पर 13 सवाल उठा दिए। अखिलेश ने कहा कि बजट चाहे सात करोड़ का हो या आठ करोड़ का, इसमें पीडीए के मतलब का क्‍या है?  'एक्‍स' पर अपने अकाउंट पर एक पोस्‍ट के जरिए अखिलेश यादव ने अपने सवालों में कई मुद्दे उठाए और बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया। 

उन्‍होंने लिखा- ' यूपी का बजट चाहे 7 लाख करोड़ का हो या 8 लाख करोड़ का… सवाल यही रहेगा कि 90% जनता के लिए मतलब PDA के लिए उसमें क्या है। दरअसल भाजपा की नीति आम जनता विरोधी है, वो 10% सम्पन्न लोगों के लिए 90% बजट रखती है और 90% ज़रूरतमंद जनता के लिए केवल नाममात्र का 10% बजट।' 

अखिलेश ने किए ये सवाल- 
समाजवादी पार्टी मुखिया ने 'एक्‍स' पर अपने सवालों की लिस्‍ट पोस्‍ट करते हुए लिखा, उप्र की भाजपा सरकार आँकड़ों में न उलझाए, सीधी बात ये बताए कि-   

1- इस बजट से महंगाई से कितनी राहत मिलेगी
2-कितने युवाओं को रोज़गार मिलेगा
3- ⁠सही में अपराध और भ्रष्टाचार कम करने के उपायों पर कितना खर्च किया जाएगा
4- ⁠मंदी और जीएसटी की मार झेल रहे काम-कारोबार और दुकानदारी को बढ़ावा देने के लिए क्या प्रावधान है
5- ⁠किसान की बोरी की चोरी रुकेगी या नहीं, फ़सल का सही दाम व किसानों की आय दुगुनी होगी या नहीं
6- ⁠मज़दूर-श्रमिक को मेहनत की सही क़ीमत मिलेगी या नहीं
7- ⁠महिलाओं को बेख़ौफ़ घर से निकलने की आज़ादी देने के लिए अपराधियों पर नियंत्रण के लिए जगह-जगह सीसीटीवी लगेंगे या नहीं
8- ⁠कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलेगी या नहीं
9- ⁠अच्छी दवाई, पढ़ाई लिए कितना आबंटन है
10- ⁠पानी घर पहुँचाने और शौचालयों को सुचारू रूप से चलाने की योजना के लिए दिखावटी प्रावधान कितना है
11- ⁠और हाँ गोरखपुर में बरसात में नाव चलाने व गोरखपुरवासियों को तैरने का मुफ़्त प्रशिक्षण देने के लिए कितना प्रावधान किया गया है 
12- बिजली के नये प्लांटों के लिए कितना बजट है
13- ⁠नई सड़कें तो छोड़िए, बस इतना और बता दें कि सड़कों के गड्ढे भरने का बजट में कोई प्रावधान है या नहीं…??? 

इतने सवालों के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर झूठे दावे करने का आरोप भी लगाया। उन्‍होंने सवालों ने नीचे सबसे अंत में लिखा- ' झूठे दावों के दिखावटी प्रचार के लिए आपकी भाजपा सरकार ने कितना प्रावधान है कृपया इसकी मोटी फाइल अलग से जनता के सामने रखें।' 

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।