69000 shikshak bharti case 6696 candidates not got appointment letters now waiting for 3rd list 69000 शिक्षक भर्ती: दिवाली पर भी 6696 को नहीं मिला नियुक्ति पत्र, अब तीसरी लिस्‍ट का इंतजार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

69000 शिक्षक भर्ती: दिवाली पर भी 6696 को नहीं मिला नियुक्ति पत्र, अब तीसरी लिस्‍ट का इंतजार

परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के तीसरे चरण की काउंसिलिंग में शामिल 6696 अभ्यर्थियों को चार महीने बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिल सका है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह...

Fri, 5 Nov 2021 08:17 AMAjay Singh वरिष्‍ठ संवाददाता , लखनऊ
share
69000 शिक्षक भर्ती: दिवाली पर भी 6696 को नहीं मिला नियुक्ति पत्र, अब तीसरी लिस्‍ट का इंतजार

परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के तीसरे चरण की काउंसिलिंग में शामिल 6696 अभ्यर्थियों को चार महीने बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिल सका है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने 29 अक्तूबर को सभी बीएसए को पत्र जारी कर दो नवंबर को पदस्थापन के निर्देश दिए थे।

इसके लिए एक नवंबर तक शिक्षकों की सूची ऑनलाइन सत्यापित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद चार महीने से तैनाती का इंतजार कर रहे शिक्षकों में उम्मीद जगी थी। लेकिन तय तिथि तक तमाम जनपदों के बीएसए सही तरीके से सूची सत्यापित नहीं कर सके। इसके कारण पदस्थापन टालना पड़ गया। अब कब पदस्थापन होगा किसी को पता नहीं।

गौरतलब है कि इन अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग सभी जिलों में जून के अंत में हुई थी। 30 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लखनऊ में पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देना था। जिसका प्रसारण हर जिले में होना था। जिलों में मंत्री, सांसद और विधायकों को नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करना था। लेकिन अब तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा सका है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।