Srinagar Police Arrested MBBS Doctor in UP Saharanpur For Putting Up Jaish e Mohammad Poster श्रीनगर पुलिस ने सहारनपुर में गिरफ्तार किया MBBS डॉक्टर, लगाए थे जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

श्रीनगर पुलिस ने सहारनपुर में गिरफ्तार किया MBBS डॉक्टर, लगाए थे जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाने के आरोप में यूपी के सहारनपुर में नौकरी कर रहे एक एमबीबीएस डॉक्टर को श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी डॉक्टर की पहचान जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग निवासी डॉ. आदिल अहमद राठर के रूप में हुई है।

Fri, 7 Nov 2025 10:16 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share
श्रीनगर पुलिस ने सहारनपुर में गिरफ्तार किया MBBS डॉक्टर, लगाए थे जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाने के आरोप में यूपी के सहारनपुर में नौकरी कर रहे एक एमबीबीएस डॉक्टर को श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी डॉक्टर की पहचान जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग निवासी डॉ. आदिल अहमद राठर के रूप में हुई है। श्रीनगर पुलिस ने बताया कि आरोपी डॉक्टर सीसीटीवी फुटेज में शहर के अलग-अलग इलाकों में आतंकी संगठन के समर्थन वाले पोस्टर लगाते हुए नजर आया था।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले श्रीनगर के कई इलाकों में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में लिखे पोस्टर लगाए गए थे, जिससे इलाके में तनाव फैल गया था। पुलिस ने 28 अक्टूबर को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टर आदिल की पहचान हुई। इसके बाद मोबाइल सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आजमगढ़ में तड़तड़ाईं गोलियां, STF ने 50 हजार के इनामी शातिर वाकिफ को मार गिराया

श्रीनगर पुलिस की टीम ने गुरुवार को सहारनपुर पहुंचकर एसएसपी आशीष तिवारी से मुलाकात की और कार्रवाई की अनुमति ली। इसके बाद स्थानीय पुलिस और एसओजी की मदद से अंबाला रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल से डॉ. आदिल को गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि डॉ. आदिल कुछ समय से सहारनपुर एक अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत था। उसने हाल ही में बीती चार अक्टूबर को यहां की एक महिला डॉक्टर से निकाह भी किया था। सहारनपुर पुलिस के मुताबिक, स्थानीय स्तर पर उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। अदालत ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर श्रीनगर पुलिस के हवाले कर दिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।