sp leader lands in trouble for making statement claiming it was azam khan s message from jail fir registered आजम खान के जेल से पैगाम के नाम पर बयान दे बुरे फंसे सपा नेता, दर्ज हो गया केस; जांच शुरू, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आजम खान के जेल से पैगाम के नाम पर बयान दे बुरे फंसे सपा नेता, दर्ज हो गया केस; जांच शुरू

सपा नेता यूसुफ मलिक ने बीते दिनों दिए गए अपने बयान में कहा था कि जेल में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात करने पहुंचे थे। आजम खान ने मुस्लिम समुदाय, विशेषकर सुन्नी मुसलमानों से अपील की है कि वे इस बार ईद की नमाज के दौरान काले कपड़े पहनें या बांह पर काली पट्टी बांधकर ईद मनाएं।

Mon, 16 March 2026 11:16 PMAjay Singh संवाददाता, रामपुर
share
आजम खान के जेल से पैगाम के नाम पर बयान दे बुरे फंसे सपा नेता, दर्ज हो गया केस; जांच शुरू

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के नाम से ईद के त्योहार को लेकर झूठी बयानबाजी करने में मुरादाबाद के सपा नेता एवं आजम के करीबी यूसुफ मलिक बुरी तरह फंस गए हैं। उनके खिलाफ गंज कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जेल के गेट पर आजम खां का संदेश दिया था, जिसमें कहा था कि सभी ईद पर काले कपड़े पहनने के साथ ही हाथों पर काली पट्‌टी बांधे। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुरादाबाद के जिगर कॉलोनी निवासी सपा नेता यूसुफ मलिक ने बीते दिनों दिए गए अपने बयान में कहा था कि जिला कारागार में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात करने पहुंचे थे। मुलाकात कर बाहर आने के बाद उन्होंने कहा था कि आजम खान ने मुस्लिम समुदाय, विशेषकर सुन्नी मुसलमानों से अपील की है कि वे इस बार ईद की नमाज के दौरान काले कपड़े पहनें या बांह पर काली पट्टी बांधकर ईद मनाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में वकील-डॉक्टर-शिक्षक और पत्रकार को भी आवास, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

यूसुफ मलिक का कहना था कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से आजम खां के इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद गंज पुलिस ने जब जांच की तो मालूम हुआ कि 14 मार्च को संबंधित व्यक्ति ने आजम खां से मुलाकात ही नहीं की है। वह भ्रामक संदेश प्रसारित कर लोगों को गुमराह करने और कानून व्यव्स्था को खतरा उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद गंज कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक प्रेमचंद्र शर्मा की तहरीर पर आरोपी यूसुफ मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गंज प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी ने 92 हजार लोगों को घर बनाने के लिए भेजी पहली किस्त, ये सुविधाएं भी मिलेंगी
ये भी पढ़ें:बच्चों को नाराज होने दें, लेकिन यह कतई न करें, योगी ने अभिभावकों को दी ये सीख

रामपुर में पहले भी जेल जा चुके है यूसुफ

आलियागंज के किसानों की जमीन के दर्ज मुकदमे में मुरादाबाद के सपा नेता यूसुफ मलिक ने रामपुर की सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसके बाद उन्हें जेल भेजा था। उन पर आरोप था कि आलियागंज के ग्रामीण को बंधक बनाकर उस पर जानलेवा हमला किया गया। जमीन के मामले को लेकर यह विवाद हुआ था। जमीन जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल कराने के विवाद से जुड़ी हुई थी।

नगर निगम मुरादाबाद की टीम ने भी कराया है मुकदमा

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में नगर निगम की टीम गृह कर और जलकर वसूली के दौरान सपा नेता युसूफ मलिक ने अभद्रता की थी। इस मामले में भी सपा नेता पर केस दर्ज हुआ था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।