यूपी बजट के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन
Sonbhadra News - सोनभद्र में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार के बजट के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने इसे किसान, नौजवान और महिलाओं के खिलाफ बताया। सपा के प्रमोद कुमार यादव ने इसे भाजपा का अंतिम विदाई बजट कहा और आरोप लगाया कि इसमें सोनभद्र को कुछ नहीं मिला। उन्होंने नौकरियों की कमी और अन्य समस्याओं का भी जिक्र किया।
सोनभद्र, संवाददाता। यूपी सरकार के बजट के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बजट को किसान, नौजवान और महिला विरोधी बताया। काला गुब्बारा उड़ाकर भाजपा सरकार का अंतिम बजट बताया। इस दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि यह भाजपा सरकार का आखिरी विदाई बजट है। यह बजट आसमान में उड़ता हुआ बजट है, धरातल पर नहीं है। आज किसान नौजवान परेशान है, नौकरी गायब है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के साथ कपट लीला बंद करे। इस बजट में सोनभद्र को कुछ नहीं दिया गया। जिला अस्पताल मेडिकल कालेज में समाजवादी सरकार में बनाए गए ट्रामा सेंटर, बर्न यूनिट बंद पड़ा हुआ है और व्यापारी वर्ग परेशान है।
नौकरियां संविदा पर दिया जा रहा है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि हाईकोर्ट इलाहाबाद में 6 जजों की नौकरियां संविदा पर दिया गया। केंद्र की सरकार ने वादा किया था कि हर साल दो करोड़ नौकरी देंगे लेकिन इनका वादा केवल हवा हवाई निकला। इस मौके पर मनीष त्रिपाठी, सुरेश अग्रहरी, फरीद अंसारी, दीपक भारती, जुनैद अंसारी, अरविंद पटेल, मुन्ना कुशवाहा, अर्जुन खरवार आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन