Direct Power Supply to Dibulganj Substation from Bina Substation बीना - डिबुलगंज पारेषण लाइन हुई चार्ज, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
More

बीना - डिबुलगंज पारेषण लाइन हुई चार्ज

Sonbhadra News - डिबुलगंज स्थित 33/11 केवी सबस्टेशन को अब 132/33 केवी बीना सबस्टेशन से सीधे बिजली की आपूर्ति मिलेगी। नई लाइन का परीक्षण किया गया और इसे चार्ज कर दिया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी। यह लाइन विभिन्न स्थानों से होकर गुजरती है और सुरक्षा उपायों के तहत चालू की गई है।

Tue, 21 April 2026 05:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share
बीना - डिबुलगंज  पारेषण लाइन हुई चार्ज

अनपरा,संवाददाता। डिबुलगंज स्थित 33/11 केवी सबस्टेशन को अब सीधे 132/33 केवी बीना सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति होगी। मंगलवार को इस नयी लाइन को परीक्षण के बाद चार्ज कर दिया गया है। इस लाइन से अब डिबुलगंज सबस्टेशन को सीधे बिजली आपूर्ति होगी जिससे बीच में लाइनों में होने वाले फाल्ट का असर न होने से उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली हासिल होगी। अधिशासी अभियंता विद्युत माध्यमिक कार्यखण्ड मिर्जापुर सुशील ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र बीना से निकल कर लाइन रेहटा,ककरी,रेनुसागर मोड़,अनपरा मोड़, औड़ीमोड़ व काशीमोड़ होकर डिबुलगंज पहुंची है। इसका अनापत्ति प्रमाण पत्र विद्युत सुरक्षा के उपनिदेशक उप्र शासन ने जारी कर दिया है जिसके बाद निदेशक तकनीकी पूर्वांचल विद्युत निगम ने लाइन को चार्ज करने को निर्देशित किया है अत: आदेशनुसार लाइन चार्ज की जा रही है।

इसे देखते हुए जनसामान्य से अनुरोध है कि उक्त लाइन से अब दूरी बनाकर रखें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।