Son kills father by stabbing him in the chest with a trident, UP Kushinagar sensational murder पिता के सीने में त्रिशूल घोंपकर बेटे ने की हत्या, यूपी में सनसनीखेज मर्डर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पिता के सीने में त्रिशूल घोंपकर बेटे ने की हत्या, यूपी में सनसनीखेज मर्डर

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सनसनीखेज मर्डर की घटना सामने आई है। घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद बेटे ने देवी स्थान से त्रिशूल लेकर अपने पिता के सीने में घोंपकर हत्या कर दी।

Fri, 15 May 2026 06:43 PMDeep Pandey हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share
पिता के सीने में त्रिशूल घोंपकर बेटे ने की हत्या, यूपी में सनसनीखेज मर्डर

UP News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर झुरिया के माफी टोला में गुरुवार की देर रात घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद बेटे ने देवी स्थान से त्रिशूल लेकर अपने पिता के सीने में घोंपकर हत्या कर दी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।

रामपुर झुरिया के माफी टोला निवासी ओमप्रकाश सिंह (55) गुरुवार की रात परिवार के साथ भोजन कर रहे थे। बाद में बर्तन धोने की बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान पिता और छोटे बेटे राधेश्याम सिंह ने घर के बाहर स्थित देवी स्थान पर लगे त्रिशूल को निकालकर पिता के सीने में घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तितिला स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने निजी अस्पताल पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। अहिरौली बाजार एसओ प्रविंदर राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के अनुसार, दोनों ही शराब के नशे में रहते थे और आए दिन घर में विवाद होता रहता था।

मां की तहरीर पर बेटे के खिलाफ हत्या का केस

सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया कि नशे की हालत में पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। इस दौरान बेटे ने देवी स्थान से त्रिशूल निकालकर पिता के सीने में घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अहिरौली बाजार थाने में मां की तहरीर पर बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में प्रमोशन के लिए ऑनलाइन होगी डीपीसी, मुख्य सचिव का सभी विभागों को निर्देश
ये भी पढ़ें:लापरवाही स्वीकार नहीं, स्व-गणना को लेकर सभी DM को मुख्य सचिव के सख्त निर्देश
ये भी पढ़ें:24 घंटे में ही अधिकारियों को करना होगा ये काम; सीएम योगी के सख्त निर्देश
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।