soldier jumped from aircraft did not open Parachute died after falling from 1500 feet into a field in Agra from mumbai एयरक्राफ्ट से कूदे जवान का नहीं खुला पैराशूट, 1500 फीट से सीधे आगरा के खेत में गिरा, मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एयरक्राफ्ट से कूदे जवान का नहीं खुला पैराशूट, 1500 फीट से सीधे आगरा के खेत में गिरा, मौत

आगरा में पैराजंपिंग के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। एयरक्राफ्ट से कूदे जवान का पैराशूट नहीं खुलने से वह 1500 फीट की ऊंचाई से सीधे खेत में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।

Sat, 8 Feb 2025 12:15 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
एयरक्राफ्ट से कूदे जवान का नहीं खुला पैराशूट, 1500 फीट से सीधे आगरा के खेत में गिरा, मौत

आगरा में पैराजंपिंग के दौरान हादसा हो गया है। विमान से कूदे 12 में से एक जवान का पैराशूट नहीं खुला और वह 1500 फीट की ऊंचाई से सीधे एक खेत में गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। आगरा के ड्रॉप जोन मलपुरा में हादसा हुआ है। जवान के शव को सेना के अस्पताल लाया गया है। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। एयरक्राफ्ट ने मुंबई से उड़ान भरी थी। सेना के अधिकारियों के अनुसार मुंबई से 12 जम्पर पंक्ति के साथ एइन 32 एअरक्राफ्ट ने उड़ान भरी थी। आगरा के ड्रॉप जोन मलपुरा में सभी जंपर ने एक साथ कूदे थे।

घटना सुबह करीब नौ बजे की है। 11 जवान तो वापस मैदान पर आ गए। लेकिन शिमोगा (कर्नाटक) के संकूरू, भीमनाकेरे निवासी जूनियर वारंट ऑफिसर मंजूनाथ लापता थे। इसके बाद एयरफोर्स कर्मियों में खलबली मच गई। तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई। सेना की टीम और पुलिस मंजूनाथ की तलाश में जुट गई। पैरा ड्रापिंग जोन के आसपास सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। मलपुरा पुलिस के अनुसार गांव सुतेंडी में किसान राम जीवन के गेहूं के खत में मंजूनाथ पड़े मिले। उन्हें तत्काल मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौसिखिया चालक ने 100 की स्पीड से छह छात्राओं पर चढ़ाई कार, 3 की हालत नाजुक

पुलिस ने बताया कि मंजूनाथ चार माह पहले ही हिंडन एयरबेस से स्थानांतरण पर आगरा आए थे। सरकारी आवास में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। पुलिस का कहना है कि आशंका व्यक्त की जा रही है कि पैराशूट नहीं खुलने से हादसा हुआ। इसकी जांच एयरफोर्स अपने स्तर से करती है। पुलिस का इस जांच से कोई लेना-देना नहीं रहता है। हादसे की सूचना पर एसीपी सैंया देवेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर आ गए थे। एयरफोर्स की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।