soil cracked and the three story house collapsed in seconds jcb driver also ran away मिट्टी दरकी और सेकेंडों में जमींदोज हो गया 3 मंजिला मकान, जेसीबी लेकर ड्राइवर भी भागा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मिट्टी दरकी और सेकेंडों में जमींदोज हो गया 3 मंजिला मकान, जेसीबी लेकर ड्राइवर भी भागा

गोरखपुर के भटहट क्षेत्र के बड़हरिया गांव के पास नाली की खुदाई का काम चल रहा है। राजस्व विभाग और PWD के अधिकारी-कर्मचारी जांच पड़ताल कर आर्थिक नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। शहाबुद्दीन का तीन मंजिला मकान सड़क के किनारे स्थित था। फोरलेन सड़क में मकान का कुछ हिस्सा पड़ गया था।

Fri, 30 Jan 2026 03:41 PMAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर (भटहट)
share
मिट्टी दरकी और सेकेंडों में जमींदोज हो गया 3 मंजिला मकान, जेसीबी लेकर ड्राइवर भी भागा

यूपी के गोरखपुर में नाली की खुदाई के दौरान देखते ही देखते सेकेंडों में एक तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया। इस दौरान पड़ोसियों ने शोर मचाकर आसपास खड़े लोगों को भगाया। मकान हिलता दिख जेसीबी ड्राइवर भी मशीन लेकर भाग गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल या जान का नुकसान नहीं हुआ है। यह घटना भटहट-बासस्थान निर्माणाधीन फोरलेन की सड़क के किनारे हुआ। शुक्रवार की सुबह 11:40 बजे यहां स्थित एक तीन मंजिला मकान सेकेंडों में गिर गया। मकान गिरते समय लोगों ने देखा और शोर मचाया तो वहां मौजूद लोग से दूर भाग गए ।

भटहट क्षेत्र के बड़हरिया गांव के पास नाली की खुदाई का काम चल रहा है। राजस्व विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी-कर्मचारी जांच पड़ताल कर आर्थिक नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। बड़हरिया गांव के रहने वाले शहाबुद्दीन का तीन मंजिला मकान सड़क के किनारे स्थित था। फोरलेन सड़क में मकान का कुछ हिस्सा पड़ गया था। पीडब्ल्यूडी द्वारा चिन्हित किये जाने के बाद मकान का वह हिस्सा तोड़ कर हटा लिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज: यूपी के इस शहर में एक फ्लाईओवर और एक ओवरब्रिज तैयार; योगी देंगे सौगात

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह मकान से सटाकर नाली बनाने के लिए खुदाई करायी जा रही थी। लोगों का कहना है कि संयोग अच्छा था कि नाली खुदाई से पहले ही मकान खाली करके लोग गांव में स्थित दूसरे मकान में चले गए थे। घर में राशन के साथ ही अन्य घरेलू सामान ही था। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 15 फिट गहरा गड्ढा खोदा जा रहा था। बताया जा रहा है कि जेसीबी चलते समय मकान हिलना शुरू हो गया। मकान हिलते देख जेसीबी चालक मशीन लेकर भाग गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी विरोधी खुशफहमी न पालें; शंकराचार्य के मुद्दे पर उमा भारती की आ गई सफाई

इसके कुछ ही देर बाद मकान का खोदी गई नाली में गिर कर जमींदोज हो गया। इसके साथ ही बगल में स्थित लुकमान का मकान भी छतिग्रस्त हो गया है। लोगों ने इसकी सूचना राजस्व विभाग को दी। हल्का लेखपाल रजत वर्मा मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिए। वहीं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी मौके पर जाकर नुकसान का आकलन करने के साथ ही उसके मुआवजे की रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हुए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।