Software engineer arrested for duping boys by posing as a girl amazing use of AI लड़कियों की आवाज, एआई का इस्तेमाल, ड्रीम गर्ल वाले आयुष्मान खुराना की स्टाइल में दर्जनों से ठगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लड़कियों की आवाज, एआई का इस्तेमाल, ड्रीम गर्ल वाले आयुष्मान खुराना की स्टाइल में दर्जनों से ठगी

आगरा पुलिस ने एक ऐसे साफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है जो लड़कियों की प्रोफाइल बनाकर लड़कों से दोस्ती करता था। एआई के इस्तेमाल से फोन पर लड़कियों की आवाज में ही बातचीत करता था। उन्हें न्यूड फोटो भेजकर इंप्रेस करता था और ठग लेता था।

Wed, 21 May 2025 08:27 PMYogesh Yadav आगरा, प्रमुख संवाददाता
share
लड़कियों की आवाज, एआई का इस्तेमाल, ड्रीम गर्ल वाले आयुष्मान खुराना की स्टाइल में दर्जनों से ठगी

फिल्म ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना लड़की की आवाज निकालते थे। फिल्म में पूजा की सुरीली आवाज के कई लोग दीवाने हो गए थे। घंटों बातचीत करती थी। इंजीनियर दुर्गेश ड्रीम गर्ल फिल्म की तरह लड़की की आवाज निकाल लेता था। उसने अपनी सुरीली आवाज के जाल में दो दर्जन से अधिक लोगों को फंसाकर लाखों की ठगी की थी। आगरा साइबर क्राइम थाना पुलिस ने उसे दबोच लिया। दुर्गेश का अंदाज और भी हाईटेक है। वह एआई (आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस एजेंट) की भी मदद लेता था।

एडीसीपी सिटी आदित्य ने बताया कि खंदारी निवासी दीपक सिंह के साथ 1.42 लाख की ठगी हुई। उसने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती हुई। वह फोन पर बात करने लगी। उसे टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा। ट्रेडिंग में मुनाफा कराने का झांसा दिया। शुरू में मुनाफा कराया। बाद में 1.42 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने मनोहर एन्क्लेव, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) निवासी दुर्गेश सिंह तोमर को पकड़ा। उसने इंदौर से इंजीनियरिंग की है। एक सॉफ्टवेयर बनाया था। वह ट्रेडिंग में मुनाफे के तरीके बताया करता था। दुर्गेश को इसमें घाटा हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संकटमोचन महंत के घर नौकरों ने रची चोरी की साजिश, करोड़ों के गहने बरामद

आरोपित युवती की आवाज निकाल लेता है। उसने खुद ठगी का काम शुरू कर दिया। फेसबुक पर युवती के नाम से अकाउंट बनाता। युवकों को जाल में फंसाता। उनसे फोन पर लड़की बनकर बात करता। न्यूड फोटो भेजता, ताकि सामने वाला फंसा रहे। उसे टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ता। टेलीग्राम ग्रुप पर मैसेज पोस्ट करने के लिए एआई एजेंट की मदद लेता। जो लोग इवेस्टमेंट के लिए तैयार हो जाते उनका एफएक्स ट्रेडिंग पोर्टल पर खाता खुलवाता। यह सारे काम लड़की की आवाज में ही बात करके करता था। बाद में निवेशकों की रकम को दूसरे खातों में ट्रांसफर करके निकाल लेता था।

पुलिस ने कराई युवती की आवाज में बात

पुलिस को शुरू में लगा कि दुर्गेश झूठ बोल रहा है। पुलिस ने उससे कहा कि युवती की आवाज में बात करे। उसे फोन मिलाकर दिया गया। उसने सुरीली आवाज निकाली। सामने वाले से कहा कि अपना ध्यान रखो। उसे अकेला मत छोड़ना। दुनिया बहुत खराब है। आरोपित का अंदाज देखकर पुलिस हैरान रह गई। आरोपित के पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। दर्जनों अवैध खातों की जानकारी मिली है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।