situation regarding crimes against women UP alarming Ajay Rai writes to CM Yogi over abduction student Mahoba यूपी में महिला अपराधों की स्थिति चिंताजनक, महोबा में छात्रा के अपहरण पर अजय राय की सीएम योगी को चिट्ठी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में महिला अपराधों की स्थिति चिंताजनक, महोबा में छात्रा के अपहरण पर अजय राय की सीएम योगी को चिट्ठी

महोबा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एमपी की छात्रा का अपहरण के मामले में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। इस संबंध में अजय राय ने सीएम योगी को चिट्ठी लिखी है। अजय राय ने छात्रा की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Sun, 10 May 2026 07:40 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
यूपी में महिला अपराधों की स्थिति चिंताजनक, महोबा में छात्रा के अपहरण पर अजय राय की सीएम योगी को चिट्ठी

Mahoba News: महोबा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एमपी की छात्रा का अपहरण के मामले में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। इस संबंध में अजय राय ने सीएम योगी को चिट्ठी लिखी है। अजय राय ने छात्रा की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा छात्रा पहले से नामजद आरोपियों द्वारा लगातार उतपीड़न और धमकियों का सामना कर रही थी। आरोपियों ने पहले भी छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। आरोपी लगातार मुकदमे में समझौता का दबाव बना रहे थे, इसको लेकर लगातार धमकियां दे रहे थे।

पीड़िता के घर वालों ने इस संबंध में पुलिस अफसरों को अवगत भी कराया था लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद होते चले गए और इस घटना को अंजाम दे दिया। अजय राय ने एनसीआरबी के आंकड़ों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा, यूपी में महिला अपराधों का बोलबाला है। उन्होंने कहा, धरातल पर बेटियां असुरक्षित हैं और पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में भी लापरवाही करती है। उन्होंने कहा, पीड़िता के परिवार वालों से उनकी फोन पर बातचीत हुई है। उन्होंने कहा इस मामले में हम हर स्तर पर उठाएंगे। अजय राय ने सीएम योगी से छात्रा की सकुशल बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नीट की छात्रा का नहीं लगा सुराग, तीन पर अपहरण का केस

महोबा में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के गायब होने के 10 दिन बाद भी सुराग न लगने से परेशान परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया बताया गया है कि 3 मई को बेटी का नीट का पेपरा था। 30 अप्रैल को बेटी कमरा से कोचिंग के लिए जा रही थी जहां से रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। शाम को बेटी के कमरा में न पहुंचनें पर फोन किया गया तो मोबाइल बंद मिला। आरोप है कि पठा गांव निवासी मोहित ने बेटी के गायब होने के दो दिन पूर्व ही अपहरण कर दुष्कर्म करने की धमकी दी गई थी। आरोप है कि मोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेटी का अपहरण किया है। 4 नवंबर 2025 को बेटी के साथ अभद्रता कर छेड़खानी के मामले में छतरपुर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया था जिसके बाद युवक के द्वारा जानमाल की धमकी दी जा रही थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित मोहित, अंकित और संतराम धोबी निवासीगण पठा लवकुशनगर छतरपुर के खिलाफ अपहरण करने सहित जानमाल की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।