Shravan Dham in place of Akbarpur CM Yogi changed the name Ambedkar Nagar gets a gift worth crores अकबरपुर की जगह श्रवणधाम, सीएम योगी ने बदला नाम, अंबेडकरनगर को करोड़ों की सौगात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अकबरपुर की जगह श्रवणधाम, सीएम योगी ने बदला नाम, अंबेडकरनगर को करोड़ों की सौगात

सीएम योगी सोमवार को अंबेडकरनगर पहुंचे और जिले को करोड़ों की सौगात दी। इस दौरान अकबरपुर बस स्टैंड को श्रवणधाम बस स्टैंड और टांडा बस स्टैंड को जयरामवर्मा बस स्टैंड करने का ऐलान किया।

Mon, 16 June 2025 06:47 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
अकबरपुर की जगह श्रवणधाम, सीएम योगी ने बदला नाम, अंबेडकरनगर को करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अंबेडकरनगर को करोड़ों की सौगात दी। अंबेडकरनगर के कटेहरी में आयोजित एक समारोह में जिले के विकास के लिए 1,184 करोड़ रुपये की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होने जनप्रतिनिधियों की मांग पर विचार करते हुए कहा कि अकबरपुर बस स्टैंड का नामकरण 'श्रवणधाम बस स्टैंड' करने की घोषणा की। कहा कि यह नामकरण श्रवण धाम की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता को सम्मान देने का प्रयास है, जो मातृ-पितृ भक्ति का प्रतीक है। इसके साथ ही टांडा बस स्टैंड का नाम स्वर्गीय जयराम वर्मा के नाम पर 'जयराम वर्मा बस स्टैंड' करने का ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रवण धाम को रामायण काल से पूर्व के धाम के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शिव बाबा धाम में विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

योगी ने कहा कि कुछ लोगों को प्रदेश का विकास अच्छा नहीं लगता, केवल अपने परिवार का विकास ही अच्छा लगता है। ऐसे लोग परिवार के नाम पर जाति को निशाना बनाते हैं। जातिवाद के नामपर सत्ता में आकर नग्न तांडव करते हैं। समाज को बांटते हैं। पर्व त्योहार के उत्साह और उमंग को फीका करते हैं। उन्होंने समाज को बांटने वालों को बेनकाब करने की बात भी कही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार इस जिले को बना रही इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण का हब, ईवी पार्क बनेगा

उन्होने 'मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना' के तहत पूरे उत्तर प्रदेश के 11,690 किसान परिवारों को 561.86 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित करने की बात कही। इसमें अम्बेडकरनगर के 431 परिवार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना में किसानों, बटाईदारों, कृषि श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को शामिल किया गया है। योजना के तहत 2020-21 से 2025-26 तक क्रमशः ₹500 करोड़ से ₹1,050 करोड़ तक की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, ह्लपैसे की कमी नहीं है। हम हर तहसील में इस कार्यक्रम को चला रहे हैं ताकि आपदा प्रभावित किसान परिवारों को तुरंत सहायता मिले।

मुख्यमंत्री ने शिव बाबा धाम और श्रवण धाम के पर्यटन विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिव बाबा धाम में कई कार्य पूरे हो चुके हैं और शेष कार्य प्रगति पर हैं। श्रवण धाम को मातृ-पितृ भक्ति के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके अतिरक्ति, तहसील भीटी में अग्निशमन केंद्र और फायर ब्रिगेड यूनिट की स्थापना को मंजूरी दी गई है, जिसका शिलान्यास जल्द होगा। इन प्रयासों से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

लोकार्पित और शिलान्यास की गई परियोजनाओं में लोक नर्मिाण विभाग की 14, जल जीवन मिशन की 72, वद्यिुत विभाग की 4, सुरक्षा से संबंधित 6, नलकूप की 13 परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा, राजे सुल्तानपुर में मुख्यमंत्री कल्याण मंडपम का लोकार्पण, ग्रामीण स्टेडियम का शिलान्यास, राजकीय आईटीआई, पॉलिटेक्निक, मेडिकल कॉलेज, पेयजल, सड़क विकास और नर्सरियों के पुनरोद्धार जैसी योजनाएं जनपद के विकास को गति देंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं अम्बेडकरनगर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।