Shahrukh, not Salman, is the traitor; UP minister Thakur Raghuraj Singh said he mistakenly mentioned Bhaijaan name सलमान नहीं, शाहरुख हैं देशद्रोही; UP के मंत्री ने कहा- गलती से लिया था भाईजान का नाम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सलमान नहीं, शाहरुख हैं देशद्रोही; UP के मंत्री ने कहा- गलती से लिया था भाईजान का नाम

यूपी के मंत्री रघुराज सिंह का बयान सामने आया जिसमें उन्होंने सलामन खान को देशद्रोही बता दिया। इसके बाद बयान वायरल हुआ तो मंत्री ने बयान पलटते हुए कहा कि मैं शाहरुख खान के बारे में बोल रहा था गलती सलमान का नाम निकल गया।

Thu, 15 Jan 2026 04:41 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
सलमान नहीं, शाहरुख हैं देशद्रोही; UP के मंत्री ने कहा- गलती से लिया था भाईजान का नाम

यूपी के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का गुरुवार को फिल्म अभिनेता सलमान खान को लेकर एक विवादित बयान समाने आया है। मंत्री रघुराज सिंह ने अपने बयान में सलमान खान को देशद्रोही बताया है। उन्होंने कहा कि सलमान को पाकिस्तान से ज्यादा प्रेम है और यदि ऐसा है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने यहां तक कह डाला कि सलमान खान को फांसी होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सलमान खान की फ़िल्में ना देखने जाएं। बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इस पर चर्चा तेज हुई तो इसके बाद रघुराज का एक बयान और सामने आया है जिसमें उन्होंने बयान को पलटते हुए कहा कि मैं अभिनेता शाहरुख खान के बारे में बोल रहा था। गलती से सालमान का नाम ले लिया। सलमान खान अच्छे अभिनेता हैं।

मंत्री रघुराज ने आरोप लगाया कि सलमान खान हिंदुस्तान के हिंदुओं को आकर्षित कर यहां से पैसा कमाते हैं और पाकिस्तान व बांग्लादेश के साथ-साथ मुसलमानों को समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान देश के पैसे को पाकिस्तान भेजते हैं। इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसके बाद मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का दूसरा बयान भी सामने आया है। जिसमें वह कहते दिखे कि सलमान का नाम गलती से लिया था। मैं शाहरुख खान के बारे में कह रहा था। अब ये दोनों बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मंत्री रघुराज एक बार अपने विवादित बयान से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया और मीडिया में अपने बयानों में सुर्खियों में हैं।

गौरतलब है कि मंत्री रघुराज सिंह पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि जितना पढ़ा लिखा मुसलमान, उतना बड़ा आतंकी. उनके इस बयान पर भी बवाल मचा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP पंचायत चुनाव से पहले इन ग्राम पंचायतों में सामने आया लाखों का खेल, जांच शुरू

बयान पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के दिए गए विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि कहीं ऐसा न हो ये बयान दिल्ली तक पहुंच जाए और मंत्री जी की डोर कट जाए…।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।