Councilor Demands Relief Measures Amidst Severe Heatwave for Citizens and Duty Personnel हीट वेव से राहत के लिए चौराहों पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग , Shahjahnpur Hindi News - Hindustan
More

हीट वेव से राहत के लिए चौराहों पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग

Shahjahnpur News - भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए पार्षद रूपेश कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी से राहत उपायों की मांग की। उन्होंने राहगीरों और पुलिसकर्मियों को हो रही दिक्कतों का जिक्र किया। पत्र में शेड, वॉटर कूलर, ओआरएस पैकेट, मिस्ट फैन लगाने का सुझाव दिया गया। डीएम ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Mon, 27 April 2026 05:38 PMNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share
हीट वेव से राहत के लिए चौराहों पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग

भीषण गर्मी और हीट वेव के प्रभाव को देखते हुए पार्षद रूपेश कुमार वर्मा ‘अन्नू’ ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर आमजन व ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के लिए राहत उपाय लागू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि तेज धूप में राहगीरों, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों व डिलीवरी कर्मियों को भारी दिक्कतें हो रही हैं, साथ ही हीट स्ट्रोक व डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। पत्र में प्रमुख चौराहों पर शेड या ग्रीन नेट, ठंडे पानी के लिए वॉटर कूलर/एटीएम, ओआरएस पैकेट, मिस्ट फैन व स्प्रिंकलर लगाने का सुझाव दिया गया। ट्रैफिक सिग्नलों की टाइमिंग सुधारने, पौधारोपण बढ़ाने, पुलिसकर्मियों के लिए कूलिंग जैकेट व विश्राम व्यवस्था तथा हेल्प डेस्क स्थापित करने की भी मांग की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी को लेकर इस जिले के DM ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश, स्कूलों में वाटर ब्रेक और क्या?

डीएम ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।