Sambhal violence Students called from madrassas of neighboring districts 93 still absconding preparation to reward संभल हिंसा के लिए पड़ोसी जिलों के मदरसों से बुलाए गए थे छात्र, 93 अब भी फरार, इनाम घोषित करने की तैयारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

संभल हिंसा के लिए पड़ोसी जिलों के मदरसों से बुलाए गए थे छात्र, 93 अब भी फरार, इनाम घोषित करने की तैयारी

यूपी के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में मदरसा के छात्रों को बुलाया गया था। इसे लेकर पुलिस को कई पत्र मिले हैं। पुलिस इन पत्रों की जांच में जुट गई है। वहीं, हिंसा में शामिल 93 उपद्रवियों पर इनाम घोषित करने की भी पुलिस तैयारी कर रही है।

Sun, 15 Dec 2024 03:51 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
संभल हिंसा के लिए पड़ोसी जिलों के मदरसों से बुलाए गए थे छात्र, 93 अब भी फरार, इनाम घोषित करने की तैयारी

यूपी के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में मदरसा के छात्रों को बुलाया गया था। इसे लेकर पुलिस को कई पत्र मिले हैं। पुलिस इन पत्रों की जांच में जुट गई है। वहीं, हिंसा में शामिल 93 उपद्रवियों पर इनाम घोषित करने की भी पुलिस तैयारी कर रही है। पुलिस ने वीडियो से निकाले गए फुटेज के बाद इन लोगों को हिंसा में आरोपी बनाया था। इन लोगों की तस्वीरें भी जारी की गई थीं।

शाही जामा मस्जिद के दोबारा सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुई हिंसा में आसपास के जिलों से मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को भी बुलाया गया था। रामपुर, बुलंदशहर और हापुड़ जिलों से पुलिस को मिले पत्रों में इसका उल्लेख किया गया है। वहीं बवाल के 93 आरोपियों पर इनाम घोषित किया जाएगा। पुलिस की टीमें 400 उपद्रवियों के फोटो जारी कर चुकी है। हिंसा मामले में अभी तक 12 प्राथमिकी दर्ज हुई हैं, जिसमें से सात प्राथमिकी पुलिस की ओर से दर्ज कराई गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संभल में मिला मंदिर 1000 साल पुराना, अफसरों ने कराई सफाई, पूजा-पाठ भी शुरू हुई
ये भी पढ़ें:संभल मस्जिद के पास बिजली चोरी पर नकेल, अतिक्रमण हटाने पहुंचा बुलडोजर, ध्वस्तीकरण
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी ने उठाया हाथरस का मुद्दा, बोले- यूपी में संविधान नहीं मनुस्मृति लागू

वहीं चार प्राथमिकी मृतकों के परिवार के लोगों ने दर्ज कराई हैं। कोट गर्वी मोहल्ला निवासी नसीम ने भी एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि उसके भतीजे वसीम को तुर्क बिरादरी के लोगों ने हिंसा के दौरान गोली मारी थी। पुलिस अब तक 40 उपद्रवियों को जेल भेज चुकी है। 93 उपद्रवियों की भी पहचान कर चुकी है। इनकी गिरफ्तारी के पुलिस टीम लगी हैं।

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया जाएगा। कई जिलों से गोपनीय पत्र मिले हैं, जिनमें मदरसों के छात्रों के 24 नवंबर को संभल आने की बात कही गई है। इन पत्रों की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।