Sambhal 24 kosi Parikrama will be grand route map ready will pass through these villages संभल की 24 कोसीय परिक्रमा भव्य होगी; रूट मैप तैयार, इन गांवों से होकर गुजरेगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

संभल की 24 कोसीय परिक्रमा भव्य होगी; रूट मैप तैयार, इन गांवों से होकर गुजरेगी

संभल की 24 कोसी परिक्रमा मार्ग के विकास के लिए 303 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग का संभावित नक्शा भी तैयार कर लिया है, जिसे जल्द पीडब्ल्यूडी द्वारा सार्वजनिक किया जाएगा। यह परिक्रमा मार्ग जिले के 38 गांवों से होकर गुजरेगा।

Sat, 9 May 2026 11:36 AMsandeep हिन्दुस्तान, संवाददाता, संभल
share
संभल की 24 कोसीय परिक्रमा भव्य होगी; रूट मैप तैयार, इन गांवों से होकर गुजरेगी

संभल की ऐतिहासिक और पौराणिक 24 कोसीय तीर्थ परिक्रमा अब नए भव्य स्वरूप में नजर आएगी। प्रदेश सरकार ने परिक्रमा मार्ग के विकास के लिए 303 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग का संभावित नक्शा भी तैयार कर लिया है, जिसे जल्द पीडब्ल्यूडी द्वारा सार्वजनिक किया जाएगा। यह परिक्रमा मार्ग जिले के 38 गांवों से होकर गुजरेगा। बताया जा रहा है कि सरकार संभल की इस धार्मिक परंपरा को काशी और गोवर्धन परिक्रमा की तर्ज पर विकसित कर बड़े आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में पहचान दिलाने की तैयारी में है। योजना के तहत परिक्रमा मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, और सुरक्षा सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परिक्रमा की शुरुआत वंश गोपाल तीर्थ से होगी और यह 68 पौराणिक तीर्थों व 19 प्राचीन कूपों से होकर गुजरेगी।

संभल की 24 कोसीय परिक्रमा का रूट मैप जारी

मार्ग में भुवनेश्वर महादेव, क्षेमनाथ तीर्थ, शिव मंदिर भवानीपुर और चंद्रेश्वर महादेव जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार इस परियोजना में 34.12 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण भी किया जाएगा। संभल की 24 कोसीय परिक्रमा का संभावित नक्शा प्रशासन द्वारा जारी हो गया है। परिक्रमा की शुरुआत वंश गोपाल तीर्थ से होती है। यह परिक्रमा 68 पौराणिक तीर्थों और 19 प्राचीन कूपों से होकर गुजरती है। श्रद्धालु इस यात्रा के दौरान अनेक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के दर्शन करते हैं।

विकास योजना के तहत परिक्रमा मार्ग को सुविधाओं से जोड़ा

इनमें भुवनेश्वर महादेव, क्षेमनाथ तीर्थ, शिव मंदिर भवानीपुर और चंद्रेश्वर महादेव प्रमुख पड़ाव माने जाते हैं। हर तीर्थ का अपना धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराता है। सरकार द्वारा प्रस्तावित विकास योजना के तहत पूरे परिक्रमा मार्ग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुनील प्रकाश का कहना है कि कार्य चल रहा है, जल्द नक्शा जारी कर दिया जाएगा।

इन गांव से होकर गुजरेगा परिक्रमा मार्ग

संभल। कमलपुर सराय, गंदीपुरा, नरोत्तम सराय, रशीदपुर, रसूलपुर सराय, खग्गूपुरा, इमादुल मुल्क, हबीबपुर, जलालपुर मोहम्मदाबाद, भोलेश्वर , नाहरठेर, पल्था, खानपुर खुम्मार, मंडलाई, तश्तपुर, फर्रखपुर, फिरोजपुर, तयत गुसाईन, शहजादी सराय, सैफ खां सराय, बिछौली, भवानीपुर, जागीपुर, हैबतपुर, चंदायन, अल्लीपुर खुर्द, आढ़ौल, नसीरपुर, लहरा कमंगर, ऐंदलपुर, मुजफ्फरपुर, शेरपुर, रसूलपुर धतरा, मुजाहिदपुर सराय, पैंतिया, मूसापुर ईशापुर, चूहरपुर और बैनीपुर चक गांव से होकर परिक्रमा मार्ग गुजर रहा है। इसमें 34.12 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।