Samajwadi party mp ramjilal suman on muslims in India Rana Sanga sp मुसलमानों की नीयत पर शक किया जा रहा है, राणा सांगा विवाद के बीच बोले सपा सांसद रामजीलाल सुमन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मुसलमानों की नीयत पर शक किया जा रहा है, राणा सांगा विवाद के बीच बोले सपा सांसद रामजीलाल सुमन

  • रामजीलाल सुमन ने कहा कि महाकुंभ में मची भगदड़ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'अभी कुंभ हुआ, भगदड़ मची, कुछ लोग मारे गए। वहां जो श्रद्धालु परेशान थे। मुसलमानों ने उनको पनाह दी, अपने घर में रखा।

Fri, 28 March 2025 12:29 PMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
मुसलमानों की नीयत पर शक किया जा रहा है, राणा सांगा विवाद के बीच बोले सपा सांसद रामजीलाल सुमन

SP यानी समाजवादी पार्टी सांसद रामजीलाल सुमन ने आरोप लगाए हैं कि देश में लंबे समय से मुसमानों की नीयत पर शक किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान भगदड़ में मुसलमानों ने हिंदू श्रद्धालुओं की मदद की थी। खास बात है कि सुमन की तरफ से राणा सांगा को लेकर दिया गया बयान भी खासा विवाद में रहा था।

राजधानी दिल्ली में मीडिया से बातचीत में सांसद सुमन ने कहा, 'देखिए आप कि लंबे अरसे से मुसलमानों की नीयत पर शक किया जा रहा है। एक बार कहा गया कि कांवड़ के समय लोग यहां से निकलेंगे, तो उनके घरों पर लिख दिया जाए कि हिंदू हैं या मुस्लिम हैं। इन सब चीजों का क्या मतलब। हमारी स्वस्थ परंपरा रही है।'

इस दौरान उन्होंने महाकुंभ में मची भगदड़ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'अभी कुंभ हुआ, भगदड़ मची, कुछ लोग मारे गए। वहां जो श्रद्धालु परेशान थे। मुसलमानों ने उनको पनाह दी, अपने घर में रखा। इन सब परंपराओं को मत तोड़िए। गंगा जमुनी संस्कृति को बनाए रखना चाहिए। ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए, जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे।'

राज्यसभा स्थगित

राज्यसभा में शुक्रवार को कार्यवाही शुरू होते ही सत्तापक्ष के सदस्यों ने राणा सांगा पर सुमन की टिप्पणी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया, जिसके कारण अंतत: सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष के सदस्यों ने नारे बाजी शुरू कर दी। 21 मार्च को राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा पर बहस में हिस्सा लेते हुए रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी की थी।

सपा सांसद के बयान के विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सांसद सुमन के आगरा स्थित आवास पर तोड़फोड़ की थी।

सुमन के आवास पर हमले के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हिंसा की निंदा की और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि सपा राणा सांगा की बहादुरी पर सवाल नहीं उठा रही है। उन्होंने दावा किया था कि हमला ‘सुमन के दलित होने के कारण’ हुआ।

(एजेंसी इनपुट शामिल)

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।