दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक समुदाय के बारे में टिप्पणी, एफआईआर
Saharanpur News - दिल्ली-देहरादून ग्रीन फिल्ड नेशनल हाईवे के एलिवेटेड फ्लाईओवर की प्रोटेक्शन शील्ड पर अज्ञात लोगों ने एकसमुदाय के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर माह

दिल्ली-देहरादून ग्रीन फिल्ड नेशनल हाईवे के एलिवेटेड फ्लाईओवर की प्रोटेक्शन शील्ड पर अज्ञात लोगों ने एक समुदाय के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर माहौल खराब करने की कोशिश की है। टिप्पणी में लिखा गया कि समुदाय विशेष के लिए नहीं है ये हाईवे। इसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टिप्पणी पर पेंट कर दिया। बाद में एनएचएआई कर्मचारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को गणेशपुर से निकल रहे दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे के एलिवेटेड फ्लाईओवर पर वाहनों की सेफ्टी और साउंड रोकने के लिए लगाई गई प्रोटेक्शन शील्ड पर काले और सफेद रंग के स्प्रे पेंट से आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई।
घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी अक्षय शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वहां से टिप्पणी लिखने वाले फरार हो चुके थे। पुलिस ने आपत्तिजनक लिखे गए शब्दों को हटवाया है। बाद में एनएचएआई में कार्यरत कर्मचारी सुनील कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी बनजारेवाला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल मे जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज देख रही पुलिस बिहारीगढ़। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस देख रही है। एक वर्ग के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए एसपी देहात सागर जैन पुलिस की तीन टीमों को लगाया है। वर्जन- अज्ञात लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी है, जिसको हटवा दिया गया है। इसके साथ ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। -सागर जैन, एसपी देहात
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन