गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी सींगनखेड़ा की प्रधान रूपाली
Rampur News - रामपुर के सींगनखेड़ा गांव की प्रधान रूपाली लोधी को गणतंत्र दिवस परेड में गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने गांव में विकास कार्यों और पारदर्शी प्रशासन के लिए यह सम्मान प्राप्त किया है। ग्रामीणों ने इस उपलब्धि पर खुशी मनाई और मिठाई बांटी। यह गांव के लिए गर्व का विषय है।

रामपुर के सींगनखेड़ा गांव की प्रधान रूपाली लोधी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में गेस्ट होंगी। उन्होंने ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों, उत्कृष्ट कार्य, पारदर्शी प्रशासन और जनभागीदारी को लेकर यह सम्मान प्राप्त किया है। ग्राम पंचायत का चयन होने के बाद गांव में खुशी की लहर है। सैदनगर विकासखंड क्षेत्र के सींगनखेड़ा गांव में बीते 5 वर्षों के दौरान खूब विकास कार्य हुए हैं। ग्राम प्रधान रूपाली लोधी एवं पंचायत अधिकारी मोहम्मद इलियास को जिले से लेकर लखनऊ तक बेहतरीन कार्य करने के लिए पुरस्कार मिल चुका है। ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए प्लास्टिक वेस्ट निस्तारण केंद्र, वर्मी कम्पोस्ट केंद्र, आरआरसी केंद्र, स्मार्ट लाइब्रेरी, स्मार्ट पंचायत घर बनाए गए हैं।
प्लास्टिक वेस्ट निस्तारण केंद्र में सूखे कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए विभिन्न जनपदों के प्रधान व सचिवों का एक्सपोजर विजिट चल रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर किए गए विकास के उत्कृष्ट कार्य, पारदर्शी प्रशासन और जनभागीदारी की जो मिसाल ग्राम प्रधान ने पेश की है, उसकी चर्चा पूरे राज्य में है। गांव में हुए बेहतरीन कार्यों की गूंज अब देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय समारोह में सुनाई देगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय परेड में ग्राम प्रधान रूपाली लोधी का बुलावा आया है। गणतंत्र दिवस परेड में गांव का चयन होने के बाद ग्रामीणों में काफी खुशी है। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद भी दी है। किसान सेवा केंद्र के सभापति महेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि हमारे गांव के लिए यह बड़े गर्व की बात है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन