Rampur head constable who asked for permission to go to war has been jailed thrice and has five cases against him युद्ध में जाने की परमिशन मांगने वाले हेड कांस्टेबल के कारनामों की लिस्ट जारी, 5 मुकदमा, 3 बार जेल भी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

युद्ध में जाने की परमिशन मांगने वाले हेड कांस्टेबल के कारनामों की लिस्ट जारी, 5 मुकदमा, 3 बार जेल भी

युद्ध में जाने की अनुमति मांगने वाले रामपुर के हेड कांस्टेबल का विवादों से पुराना नाता रहा है। पुलिस ने कारनामों की सूची जारी की है। हेड कांस्टेबल पर पांच मुकदमा है। तीन बार जेल भी जा चुका है।

Mon, 12 May 2025 11:15 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
युद्ध में जाने की परमिशन मांगने वाले हेड कांस्टेबल के कारनामों की लिस्ट जारी, 5 मुकदमा, 3 बार जेल भी

यूपी डीजीपी को पत्र जारी कर पाक से तनाव के बीच चल रहे युद्ध में जाने की अनुमति मांगने वाले हेड कांस्टेबल का विवादों से पुराना नाता रहा है। सिपाही ने जिले के अधिकारियों को अवगत कराए वीडियो बनाकर पत्र उच्च अधिकारियों को भेजा तो जनपद पुलिस ने उसके कारनामों की सूची जारी कर दी। हेड कांस्टेबल पर पांच मुकदमा है। तीन बार जेल भी जा चुका है। वहीं, इस सिपाही का लखीमपुर खीरी तबादला होने पर रवानगी कर दी गई है।

रामपुर पुलिस लाइन में तैनात एक हेड कांस्टेबल चमन सिंह ने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध में देश की सेवा कर युद्ध लड़ने की इच्छा जताते हुए डीजीपी को पत्र लिखा था। सिपाही चमन सिंह ने कहा था कि युद्ध में वह भी देश की सेवा के लिए उसमें भाग लेने के लिए तैयार हैं। वह अपनी इच्छा से युद्ध में भाग लेंना चाहते है। उन्होंने लिखते हुए कहा था कि वह एसएलआर,इंसास और एके-47 चलाने में सक्षम है। इस कारण उनको अनुमति प्रदान की जाए। लेकिन,इसी दिन शाम को पुलिस महानिदेशक के आदेश पर हेड कांस्टेबल का लखीमपुर खीरी तबादला कर दिया गया। अब उसकी रवानगी कर दी गई है। अब पुलिस ने उसके जनपदों में किए गए कारनामों की सूची जारी कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसका विवादों से पुराना नाता है। इसी को लेकर शासन को तबादले के लिए काफी पहले ही अवगत कराया था। उसी आधार पर उसका तबादला लखीमपुर हुआ है। हेड कांस्टेबल चमन सिंह अमरोहा का रहने वाला है। वह पुलिस विभाग में 12 जनवरी 2011 को भर्ती हुआ था।

एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि हेड कांस्टेबल चमन सिंह का एक वीडियो वायरल किया गया था। जिसमें उसके द्वारा युद्ध में जाने की बात कहीं गई है। यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। अवगत कराना है कि हेड कांस्टेबल तीन बार अनुशासनहीनता के कारण जेल भी जा चुका है। अपराधिक कृत में रहने के कारण पांच केस दर्ज हैं। वेतनमान से भी दंडित किया गया है। इस आधार पर इसका स्थानांतरण जनपद लखीमपुर खीरी हुआ है।

जेल भी जा चुका है चमन

हेड कांस्टेबल चमन सिंह रामपुर में ही विवाद करने के बाद तीन बार जेल जा चुका है। पहली बार वह 20 फरवरी 2023 को जेल गया था। तब 15 मार्च 2023 को रिहा हुआ था। दूसरी बार इसी साल सात अप्रैल 2023 को जेल गया तब 20 अप्रैल को जेल से बाहर आया था।

चमन सिंह पर दर्ज है पांच केस

चमन सिंह पर रामपुर के दो थानों में पांच केस दर्ज है। पहला केस साल 2022 में सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुआ था। इसके बाद साल 2023 में फिर इसी थाने में केस दर्ज हुआ। तीसरा केस साल 2023 में थाना कोतवाली में दर्ज किया गया। चौथा और पांचवा केस सात अप्रैल 2023 को थाना कोतवाली में फिर केस दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल ने पाकिस्तान से युद्ध लड़ने की जताई इच्छा, हुआ तबादला

पुलिस महानिदेशक को भी कर चुका है फोन

हेड कांस्टेबल चमन सिंह की ड्यूटी अयोध्या लगी थी। उस समय चमन सिंह ने पुलिस महानिदेशक को कॉल कर अपने रहने और खाने की व्यवस्था करने की बात कहीं थी। जिसके बाद उसका मेडिकल कराने पर एल्कोहल की पुष्टि हुई थी। तब निलंबित कर विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर परिनिन्दा प्रविष्टि के दंड से दंडित किया गया था।

विवादों पर एक नजर

● साल 2021 में चमन सिंह को अयोध्या डयूटी करने के लिए रवाना किया गया था। वह ड्यूटी पर रवाना नहीं हुआ। इस बार भी निलंबित कर परिनिन्दा से दंडित किया गया।

● 2022 में लोगों के साथ मारपीट करने द्वितीय बार निलंबित किया गया।

● 2023 में थाना प्रभारी सिविल लाइन के साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गया था। इस प्रकरण में भी उसे निलंबित किया गया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।