ramadan 2025 second roza sehri iftar time lucknow bareilly kanpur meerut agra varanasi prayagraj gorakhpur moradabad Ramadan 2025: रमजान का दूसरा रोजा, जानें लखनऊ समेत यूपी के शहरों में सहरी-इफ्तार का समय, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

Ramadan 2025: रमजान का दूसरा रोजा, जानें लखनऊ समेत यूपी के शहरों में सहरी-इफ्तार का समय

  • चारों तरफ माह-ए-रमजान का नूर है। रोजेदारों ने रविवार यानी 2 मार्च को पहला रोजा पूरा किया। आज दूसरा रोजा है। रमजान की आमद में सुबह से ही लोग इबादत में जुट गए तो यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। रमजान के 30 दिनों को 3 हिस्सों में बांटा गया है यानी रहमत, मगफिरत, जहन्नम से आजादी।

Mon, 3 March 2025 07:52 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, संवाददाता, हिन्‍दुस्‍तान
share
Ramadan 2025: रमजान का दूसरा रोजा, जानें लखनऊ समेत यूपी के शहरों में सहरी-इफ्तार का समय

Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time 3 March: सहरी-इफ्तार की लज्जत, जिक्र, शुक्र, सब्र, नेमत, रहमत, कुरआन-ए-पाक की तिलावत, नमाज का वसूल, रोजे की रूहानियत लेकर फिर आ गया है माह-ए-रमजान। चारों तरफ माह-ए-रमजान का नूर है। रोजेदारों ने रविवार यानी 2 मार्च को पहला रोजा पूरा किया। सुबह लोगों ने मिलकर सहरी खाई। तहज्जुद की नमाज पढ़ने के बाद फज्र की नमाज अदा की। कुरआन-ए-पाक की तिलावत की। तस्बीह और दुआ में अल्लाह की हम्द व सना बयान की। मस्जिदों में दरूदो सलाम पढ़ा गया। आज रोजे का दूसरा दिन है।

रमजान की आमद में सुबह से ही लोग इबादत में जुट गए तो यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। घरों में महिलाओं ने नमाज पढ़ी व कुरआन-ए-पाक की तिलावत की। चूंकि रमजान के तीस दिनों को तीन हिस्सों में बांटा गया है यानी रहमत, मगफिरत, जहन्नम से आजादी। पहला अशरा रहमत का चल रहा है।

सहरी-इफ्तार का समय

आइए जानते हैं कि लखनऊ सहित यूपी के प्रमुख शहरों में रमजान के दूसरे दिन सहरी और इफ्तार का क्‍या है समय-

लखनऊ- इफ्तार (03 मार्च) रोजा सोमवार सुन्‍नी 6:10 बजे शाम, शिया 6:20 बजे शाम

सहरी (04 मार्च) रोजा मंगलवार सुन्‍नी 5:04 बजे प्रात:, शिया 4:56 बजे प्रात:

आगरा- इफ्तार (03 मार्च) सोमवार सुन्नी 6:22 बजे शाम, शिया 6:32 बजे शाम

सहरी (4 मार्च) मंगलवार सुन्नी 5:17 बजे प्रात:, शिया 5:10 बजे प्रात:

अलीगढ़- इफ्तार (3 मार्च) सोमवार सुन्नी 6:21 बजे शाम, शिया 6:29 बजे शाम

सहरी (4 मार्च) मंगलवार सुन्नी 5:17 बजे प्रात:, शिया 5:14 बजे प्रात:

प्रयागराज- इफ्तार (3 मार्च) सोमवार सुन्नी 6:10 बजे शाम, शिया 6:17 बजे शाम

सहरी (4 मार्च) मंगलवार सुन्नी 4:57 बजे प्रात:, शिया 4:54 बजे प्रात:

बरेली- इफ्तार (3 मार्च) सोमवार सुन्नी 6:18 बजे शाम, शिया 6:27 बजे शाम

सहरी (4 मार्च) मंगलवार सुन्नी 5:11 बजे प्रात:, शिया 5:03 बजे प्रात:

कानपुर- इफ्तार (3 मार्च) सोमवार सुन्नी 6:13 बजे शाम, शिया 6:23 बजे शाम

सहरी (4 मार्च) मंगलवार सुन्नी 5:08 बजे प्रात:, शिया 5:00 बजे प्रात:

मेरठ- इफ्तार (3 मार्च) सोमवार सुन्नी 6:24 बजे शाम, शिया 6:33 बजे शाम

सहरी (4 मार्च) मंगलवार सुन्नी 5:19 बजे प्रात:, शिया 5:10 बजे प्रात:

मुरादाबाद- इफ्तार (3 मार्च) सोमवार सुन्नी 6:19 बजे शाम, शिया 6:29 बजे शाम

सहरी (4 मार्च) मंगलवार सुन्नी 5:13 बजे प्रात:, शिया 5:10 बजे प्रात:

वाराणसी- इफ्तार (3 मार्च) सोमवार सुन्नी 6:00 बजे शाम, शिया 6:11 बजे शाम

सहरी (4 मार्च) मंगलवार सुन्नी 5:02 बजे प्रात:, शिया 4:57 बजे प्रात:

गोरखपुर- इफ्तार (3 मार्च) सोमवार सुन्नी 6:04 बजे शाम, शिया 6:15 बजे शाम

सहरी (4 मार्च) मंगलवार सुन्नी 4:55 बजे प्रात:, शिया 4:59 बजे प्रात:

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।