ramadan 2025 first roza sehri iftar time lucknow bareilly kanpur meerut agra varanasi prayagraj gorakhpur moradabad माह-ए-रमजान का आगाज, पहला रोजा आज; जानें यूपी के प्रमुख शहरों में सहरी और इफ्तार का वक्‍त, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

माह-ए-रमजान का आगाज, पहला रोजा आज; जानें यूपी के प्रमुख शहरों में सहरी और इफ्तार का वक्‍त

  • रमजान को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। रमजान की आमद से शहर में रौनक छा गई। लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद पेश की। सोशल मीडिया पर रमजान की खास दुआ और मुबारकबाद के मैसेज शेयर किए गए। लोग अल्लाह की इबादत में जुट गए हैं।

Sun, 2 March 2025 06:39 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, संवाददाता, लखनऊ
share
माह-ए-रमजान का आगाज, पहला रोजा आज; जानें यूपी के प्रमुख शहरों में सहरी और इफ्तार का वक्‍त

Ramadan 2025: शनिवार की शाम माह-ए- रमजान का चांद देखा गया। जिसके साथ ही रमजान शरीफ का पहला अशरा रहमत का शुरू हो गया। रविवार 2 मार्च को पहला रोजा रखा जा रहा है। एक महीने बाद खुशियों का त्योहार ईद परंपरा के अनुसार मनाया जाएगा। रमजान का पहला रोजा सबसे छोटा और अंतिम रोजा सबसे बड़ा होगा। रमजान को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। रमजान की आमद से शहर में रौनक छा गई। लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद पेश की। सोशल मीडिया पर रमजान की खास दुआ और मुबारकबाद के मैसेज शेयर किए गए। सभी लोग अल्लाह की इबादत में जुट गए। आइए हम आपको बताते हैं यूपी के प्रमुख शहरों में क्‍या है सहरी और इफ्तार का वक्‍त-

लखनऊ- इफ्तार (02 मार्च) रोजा रविवार सुन्‍नी 6:09 बजे शाम, शिया 6:20 बजे शाम

सहरी (03 मार्च) रोजा सोमवार सुन्‍नी 5:05 बजे प्रात:, शिया 4:58 बजे प्रात:

आगरा- इफ्तार (2 मार्च) रविवार सुन्नी 6:21 बजे शाम, शिया 6:32 बजे शाम

सहरी (3 मार्च) सोमवार सुन्नी 5:17 बजे प्रात:, शिया 5:11 बजे प्रात:

प्रयागराज- इफ्तार (2 मार्च) रविवार सुन्नी 6:09 बजे शाम, शिया 6:17 बजे शाम

सहरी (3 मार्च) सोमवार सुन्नी 4:58 बजे प्रात:, शिया 4:55 बजे प्रात:

बरेली- इफ्तार (2 मार्च) रविवार सुन्नी 6:17 बजे शाम, शिया 6:26 बजे शाम

सहरी (3 मार्च) सोमवार सुन्नी 5:12 बजे प्रात:, शिया 5:04 बजे प्रात:

कानपुर- इफ्तार (2 मार्च) रविवार सुन्नी 6:12 बजे शाम, शिया 6:22 बजे शाम

सहरी (3 मार्च) सोमवार सुन्नी 5:09 बजे प्रात:, शिया 5:01 बजे प्रात:

मेरठ- इफ्तार (2 मार्च) रविवार सुन्नी 6:23 बजे शाम, शिया 6:33 बजे शाम

सहरी (3 मार्च) सोमवार सुन्नी 5:19 बजे प्रात:, शिया 5:11 बजे प्रात:

मुरादाबाद- इफ्तार (2 मार्च) रविवार सुन्नी 6:18 बजे शाम, शिया 6:28 बजे शाम

सहरी (3 मार्च) सोमवार सुन्नी 5:14 बजे प्रात:, शिया 5:11 बजे प्रात:

वाराणसी- इफ्तार (2 मार्च) रविवार सुन्नी 5:59 बजे शाम, शिया 6:11 बजे शाम

सहरी (3 मार्च) सोमवार सुन्नी 5:03 बजे प्रात:, शिया 4:58 बजे प्रात:

गोरखपुर- इफ्तार (2 मार्च) रविवार सुन्नी 6:03 बजे शाम, शिया 6:14 बजे शाम

सहरी (3 मार्च) सोमवार सुन्नी 4:56 बजे प्रात:, शिया 5:00 बजे प्रात:

मस्जिदों में शुरू हुई तरावीह

मजान के चांद के साथ ही तरावीह नमाज की तैयारी शुरु हो गई। पुरुषों ने मस्जिद में तरावीह की नमाज़ अदा की। घरों में महिलाओं ने तरावीह की नमाज पढ़ी। ऐशबाग ईदगाह मस्जिद में महिलाओं की तरावीह की नमाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। ऐशबाग ईदगाह के साथ टीले वाली मस्जिद, फातिमी मस्जिद, एक मिनारा मस्जिद, मस्जिद नदवा, शाहमीना शाह दरगाह मस्जिद, कंघी वाली मस्जिद, जामा मस्जिद मुंशी पुलिया, पुराना खुर्रम नगर मस्जिद समेत अमीनाबाद, चौक, खदरा, महानगर, आलमबाग, राजाजीपुरम, चिनहट, इन्दिरा नगर, गुडम्बा, जानकीपुरम आदि पर स्थित मस्जिदों में पांच, तीन, दो, सवा पारे की तरावीह की नमाज शुरू हुई। नमाज, कुरआन की तिलावत व दुआ का सिलसिला देर रात तक चला। लोगों ने लच्छे और खजूर भी खरीदे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकुंभ के बाद योगी सरकार का नया अभियान, अब लुम्बिनी की तर्ज पर कुशीनगर का विकास

इन नम्बरों पर पूछें सवाल

इदारा ए शरइया फिरंगीमहल रमजान हेल्पलाइन पर संपर्क के लिए शाम को 2 से 4 के दरमियान मोबाइल नंबर 9807404508 और 9918117798 पर सवाल पूछ सकते हैं।

राज्यपाल ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने माह रमजान की प्रदेशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई दी है। बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि रमजान इबादत और मानवता का महीना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली बाद टीम योगी में शामिल होंगे नए चेहरे, सरकार से संगठन तक बदलाव की तैयारी

अखिलेश ने दी मुबारकबाद

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देशवासियों को माहे रमजान की बधाई देते हुए कहा है कि रमजानुल मुबारक माह में हमदर्दी और सब्र की सीख मिलती है।

रोजे की हालत में इत्र लगा सकते हैं, सुरमा नहीं

सवाल: रोजे की नियत करने के बाद टूथपेस्ट या मंजन कर सकते हैं?

जवाब: रोजा मकरूह हो जाएगा अलबत्ता मिस्वाक कर सकते हैं।

सवाल: बगैर सहरी के रोजा रखना कैसा है?

जवाब: सहरी के समय उठना और सहरी करना सुन्नत है, अगर सहरी नहीं करते हैं तो रोजा हो जाएगा लेकिन सुन्नत रह जाएगी।

सवाल: रोजे की हालत में इत्र या सुरमा लगा सकते हैं?

जवाब: रोजे की हालत में इत्र लगा सकते हैं, सुरमा नहीं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।