Ram does not belong to any one person, Congress leader Naseemuddin Siddiqui said I have also studied the Vedas, Shastras राम किसी एक के नहीं, कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन बोले- मैंने भी वेद, शास्त्र और पुराणों का किया है अध्ययन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राम किसी एक के नहीं, कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन बोले- मैंने भी वेद, शास्त्र और पुराणों का किया है अध्ययन

कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने राम को लेकर बयान दिया है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि राम किसी एक के नहीं बल्कि पूरे संसार के हैं। उन्होंने कहा कि मैंने भी वेद, शास्त्र और पुराणों का अध्ययन किया है।

Wed, 5 Nov 2025 09:01 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
राम किसी एक के नहीं, कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन बोले- मैंने भी वेद, शास्त्र और पुराणों का किया है अध्ययन

उत्रत प्रदेश के बांदा जिले में तिंदवारा गांव स्थित एक सभागार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि राम किसी एक के नहीं बल्कि पूरे संसार के हैं। इसी तरह नबी सिर्फ मुस्लिमों के लिए नहीं है, वह सभी के लिए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने भी वेद, शास्त्र और पुराणों का अध्ययन किया है। बुधवार को यहां आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने शहर काजी व कमेटियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।

ईद मिलाद-उन-नबी कार्यक्रम के समापन पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने बांदा के लिए कृषि विश्वविद्यालय व मेडिकल कॉलेज जैसे कई विकास कार्य कराएं हैं। प्रदेश भर में कई योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए उन्होंने बढ़-चढ़कर काम किया है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा भी वेद, शास्त्र और पुराणों का अध्ययन किया गया है। यहां हर त्योहार हिन्दू और मुस्लिम एक साथ मिलकर मनाते हैं। गंगा-जमुनी तहजीब की जो मिसाल हमारे जनपद में है, वह समूचे हिन्दुस्तान में नहीं मिलेगी।

राजनीति का उद्देश्य समाज की सेवा होना चाहिए

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य समाज की सेवा होना चाहिए, न कि लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांटना। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र पिछड़ेपन और संसाधनों की कमी से जूझ रहा है, और इसके विकास के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।

हमारा देश गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सिद्दीकी के समाज सेवा और विकास कार्यों की सराहना की। अंत में उन्होंने कहा कि हमारा देश गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है, इसे कमजोर करने की कोई भी कोशिश सफल नहीं होगी। जब क इंसानियत जिंदा है, तब तक भारत एक रहेगा। इस अवसर पर सामाजिक सौहार्द, एकता और धार्मिक सद्भाव का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।